Begin typing your search above and press return to search.

Mia Khalifa Video: अनजान महिला से मिया खलीफा की हुई जमकर लड़ाई, गाली-गलौज और एक दूसरे को सुनाई खूब खरी-खोटी...

Mia Khalifa Video

Mia Khalifa Video: अनजान महिला से मिया खलीफा की हुई जमकर लड़ाई, गाली-गलौज और एक दूसरे को सुनाई खूब खरी-खोटी...
X
By Gopal Rao

Mia Khalifa Video: मुंबई। एडल्ट फिल्म स्टार मिया खलीफा ने मियामी बीच कन्वेंशन सेंटर के बाहर एक यहूदी महिला के साथ तीखी बहस का एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो को खुद मिया खलीफा ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया है। घटना में दिख रहा है कि मिया खलीफा उस महिला को लगातार शूट कर रही है और उसके पास आने पर कहती हैं कि दूर हटो, तुम्हारी सांसों से बदबू आ रही है। वीडियो में खलीफा महिला पर उससे गाली-गलौज करने का आरोप भी लगाती है।

क्या है पूरा माजरा:- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मिया खलीफा बता रही हैं कि मियामी बीच कन्वेंशन सेंटर के बाहर एक यहूदी महिला उन्हें गालियां दे रही है। वीडियो में दोनों के बीच बहस भी होती है। बार-बार वह महिला खलीफा के पास आती है और अपना परिचय देती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मिया गुस्से में कहती हुई दिख रही है, "तुम्हारी सांसों से बहुत बदबू आ रही है, दूर हटो।" सफेद पोशाक पहने महिला वीडियो में लगातार यहूदी एकजुटता का गाना गा रही है। साथ ही मिया के पास आकर कैमरे पर कहती है- "मैं इजरायल से हूं"। महिला की इस हरकत से भिन्नाई मिया खलीफा नाराज हो जाती है और उसे दूर हटने के लिए कहती है कि तुम्हारी सांसों से बदबू आ रही है, दूर हटो। यह वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर 13 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। देखिए वीडियो...

बता दें कि पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास द्वारा हुए आतंकी हमले के बाद इजराइल और आतंकी संगठन के बीच संघर्ष जारी है। इस जंग में मिया खलीफा सोशल मीडिया पर लगातार फिलिस्तीनी समूहों के समर्थन में पोस्ट करती रही है।इससे पहले भी मिया खलीफा ने अक्टूबर 2023 में फिलिस्तीन के समर्थन में बयान दिया था। जिसके लिए उनकी इजराइल की आलोचना भी की। इसके बदले में उन्हें एक बड़ी डील से भी निकाल दिया गया था।एडल्ट मूवी साइट पोर्न हब पर सबसे ज्यादा सर्च की जा चुकी स्टार मिया खलीफा के नाम से अक्सर लोगों को भ्रम होता है कि वो मुस्लिम हैं। वो एक कैथोलिक ईसाई हैं। मिया खलीफा अरब देश लेबनान में पैदा हुई थीं।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story