Begin typing your search above and press return to search.

Mera Piya Ghar Aaya 2.0: सनी लियोनी ने माधुरी दीक्षित के आइकॉनिक सॉन्ग पर लगाया तड़का, सामने आया टीजर वीडियो...

Mera Piya Ghar Aaya 2.0

Mera Piya Ghar Aaya 2.0: सनी लियोनी ने माधुरी दीक्षित के आइकॉनिक सॉन्ग पर लगाया तड़का, सामने आया टीजर वीडियो...
X
By Gopal Rao

Mera Piya Ghar Aaya 2.0 : मुंबई। माधुरी दीक्षित नेने की 1995 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'याराना' का सुपरहिट गाना 'मेरा पिया घर आया' के रीक्रिएटेड वर्जन में अभिनेत्री सनी लियोनी नजर आएंगी। नीचें देखिए वीडियो...

दरअसल, एक सूत्र ने पहले खुलासा किया था कि सनी एक प्रसिद्ध डांस नंबर को फिर से बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी, जिसे कभी माधुरी ने प्रस्तुत किया था। ट्रैक 'मेरा पिया घर आया 2.0' का टीजर गुरुवार को जारी किया गया और गाना 8 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। गाने को नीति मोहन ने गाया है। कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने इस डांस नंबर को दोबारा बनाया, जिसमें अनु मलिक के सदाबहार संगीत के साथ माधुरी के कामुक आकर्षण का मिश्रण है, जो मूल रूप से प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। इस ट्रैक को मूल रूप से कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था और संगीत अनु मलिक ने दिया था।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story