Begin typing your search above and press return to search.

मशहूर अभिनेता जावेद खान का निधन, 150 से ज्यादा सुपरहिट फिल्मों में कर चुके हैं काम...

मशहूर अभिनेता जावेद खान का निधन, 150 से ज्यादा सुपरहिट फिल्मों में कर चुके हैं काम...
X
By NPG News

मुंबई I बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन हो गया है। 70 साल के जावेद ने 14 फरवरी की सुबह आखिरी सांस ली है.उन्होंने करीब 150 फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया में भी अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों को एंटरटेन किया था। उनके जाने से सिनेमा जगत में शोक की लहर है।

दरअसल, जावेद, 'लगान', 'वन्स अपॉन ए टाइम', 'अंदाज अपना-अपना' और 'चक दे इंडिया' जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। जावेद खान को आखिरी बार साल 2020 में देखा गया था। फिल्म का नाम है 'सड़क 2'। इस फिल्म में जावेद खान ने पाक्या का रोल अदा किया था। फिल्म में आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर भी लीड रोल में नजर आए थे। इसके अलावा जावेद खान अमरोही को कई टीवी शोज में भी देखा गया। साथ ही जावेद इप्टा (इंडियन पीपल्स थिएटर्स एसोसिएशन) के सक्रिय सदस्य भी थे। एक्टर के निधन की खबर 'चंद्रकांता' के अखिलेंद्र मिश्रा ने अपने फेसबुक हैंडल से दी, जिसके बाद चारों तरफ सन्नाटा पसर गया।

जावेद खान अमरोही के निधन का कारण:- जावेद खान सांस लेने की बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले एक साल से बिस्तर पर थे। उन्हें सांताक्रूज के सूर्या नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके दोनों फेफड़े फेल हो गए थे। 14 फरवरी की शाम 6.30 बजे ओशिवारा कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया गया। जावेद खान अमरोही का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में सपोर्टिंग रोल के अलावा कैमियो भी किया था। करीब 150 हिंदी फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदारों ने दर्शकों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। इन्होंने अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म 'फिर हेरा फेरी' में पुलिस कॉन्सेटबल का कैरेक्टर भी प्ले कर सबको गुदगुदाया था।

Next Story