Begin typing your search above and press return to search.

Manoj Muntashir : मनोज मुंतशिर की जान को खतरा!...आदिपुरुष को लेकर मचे तांडव के बीच मिली धमकी...

Manoj Muntashir : मनोज मुंतशिर की जान को खतरा!...आदिपुरुष को लेकर मचे तांडव के बीच मिली धमकी...
X
By Gopal Rao

Manoj Muntashir : मुंबई I फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म अपने VFX और डायलॉग्स समेत कई चीजों के लिए ट्रोल हो रही है। इस बीच इसके डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को मुंबई पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है। मनोज मुंतशिर ने जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक, आदिपुरुष पर विवाद बढ़ता देखकर 18 जून 2023 को मनोज मुंतशिर ने कहा था कि फिल्म के कुछ डायलॉग बदले जाएंगे। फिल्म के डायलॉग्स को लेकर मनोज मुंतशिर को लगातार घेरा जा रहा है। मनोज ने कहा था कि उनकी जान को खतरा हो सकता है। उन्हें जान से मारने की धमकी वाले मैसेज • मिल रहे हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की थी, जिसके बाद सोमवार को उनकी एप्लिकेशन पर विचार करते हुए उन्हें सुरक्षा दी गई है। विवाद बढ़ने पर मनोज मुंतशिर ने कहा, "मेरे लिए आपकी भावनाओं से बढ़कर और कुछ भी नहीं है। मैं अपने डायलॉग्स के फेवर में अनगिनत तर्क दे सकता हूं, लेकिन इससे आपकी तकलीफ कम नहीं होगी। मैंने और फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर्स ने मिलकर तय किया है कि फिल्म के वो डायलॉग बदले जाएंगे जिनसे आपकी भावनाएं आहत हुई हैं और इन्हें इस हफ्ते के आखिर तक बदल दिया जाएगा।"

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story