Mango Coconut Barfi Recipe: आम के सीज़न में ज़रूर ट्राई कीजिए महाराष्ट्र स्टाइल बेहद टेस्टी मैंगो-कोकोनट बर्फी, ये है रेसिपी

Mango Coconut Barfi Recipe: कितने ही लोग हैं जो सिर्फ आम के लिए गर्मी के मौसम का इंतज़ार करते हैं। आखिर आम होता ही इतना ज़्यादा स्वादिष्ट है। तो आम के सीज़न में हम भी आम की ढेर सारी रेसिपी तो आपके साथ शेयर करेंगे ही। आज हम आम की जो रेसिपी लाए हैं वह महाराष्ट्रियन्स की फेवरेट मैंगो रेसिपी में से एक है। तो चलिए उन्हीं के तरीके से बनाते हैं मैंगो कोकोनट बर्फी। ये है रेसिपी।
मैंगो-कोकोनट बर्फी बनाने के लिए हमें चाहिए
- फ्रैश मैंगो प्यूरी- 1कप
- कच्चा नारियल - 2 कप, कसा हुआ
- शक्कर - 1 कप
- मलाई-1/2 कप
- इलायची पाउडर - 1/2 टी स्पून
- पिसी शक्कर - 2टी स्पून
- मिक्स्ड ड्राई फ्रूट्स - 2 टेबल स्पून, छोटे टुकड़ों में कटे हुए
मैंगो-कोकोनट बर्फी ऐसे बनाएं
1. सबसे पहले एक पैन में ग्रेटेड कोकोनट लें। एकदम लो फ्लेम पर इसे एक मिनट चलाएं। अब इसमें शक्कर, मलाई और मैंगो पल्प एड करें।
2. आपको मिश्रण को गाढ़ा करना है, इसके लिए उसे बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं।
3. जब मिश्रण की कंसिस्टेंसी अच्छी होने लग जाए तब इसमें आधे से ज्यादा मिक्स्ड ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर और पिसी शक्कर डाल कर पकाएं।
4. इस बीच एक बर्फी ट्रे या थाली को ग्रीस कर लें। चैक करें,अगर पैन में बर्फी का मिश्रण किनारे छोड़ने लगा है और सूजी के हलवे की तरह इसकी कंसिस्टेंसी नज़र आने लगी है तो इसे ग्रीस्ड थाली में पलट दें। बर्फी को लेवल कर दें और ऊपर से मिक्स्ड ड्राई फ्रूट्स फैला दें। अब इसे सैट होने में तीन घंटे के करीब का समय लगेगा।
5. अब अपनी बेहद साॅफ्ट और टेस्टी मैंगो कोकोनट बर्फी को मनचाहे आकार में काट लें और फैमिली और फ्रैंड्स के साथ इसके मज़े लें।

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।
-
Home
-
Menu
