Mangal Dhillon Death: नहीं रहे बॉलीवुड के ये मशहूर एक्टर, अमिताभ बच्चन सहित कई सेलिब्रिटी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल...

Mangal Dhillon Death: नहीं रहे बॉलीवुड के ये मशहूर एक्टर, अमिताभ बच्चन सहित कई सेलिब्रिटी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल...
X
नहीं रहे बॉलीवुड के ये मशहूर एक्टर, अमिताभ बच्चन सहित कई सेलिब्रिटी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल...

Mangal Dhillon Death : मुंबई I बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। जाने माने फिल्म और टीवी एक्टर मंगल ढिल्लों का निधन हो गया है। मंगल ढिल्लों कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। करीब एक महीने से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन एक्टर की हालत में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा था।

जानकारी के अनुसार, मंगल ढिल्लों काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे और उनका लुधियाना के अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन कैंसर से लड़ते हुए उन्होंने दम तोड़ दिया। सबसे दुख की बात ये है कि आने वाले 18 जून को उनका जन्मदिन था और एक्टर अपने जन्मदिन से ठीक एक हफ्ते पहले दुनिया छोड़ गए। बता दें, मंगल ढिल्लों का जन्म पंजाब के फरीदकोट जिले में हुआ था। वे एक सिख परिवार में जन्में थे. उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से की थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से की।

मंगल ढिल्लों को सबसे पहले साल 1986 में टीवी शो कथा सागर में देखा गया था। इसके बाद इसी साल उन्हें बुनियाद नाम के शो में देखा गया। इतना ही नहीं, वे जुनून, किस्मत, पैंथर, मुजरिम हाजिर, साहिल जैसे शोज में भी दिखे। बात करें फिल्मों की तो खून भरी मांग, जख्मी औरत, दयावान, कहां है कानून, नाकाबंदी, दलाल, जानशीन उनकी कुछ मशहूर फिल्में हैं। उनकी आखिरी फिल्म साल 2017 में आई तूफान सिंह थी।

Tags

Next Story