
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
मुंबई I मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीटाउन के चर्चित कलप्स में से एक हैं। दोनों ने कुछ साल पहले अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था और लंबे समय से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। लवबर्ड्स की केमिस्ट्री हमेशा ही प्रशंसकों का ध्यान खींचने में सफल होते हैं और दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते हैं। अब उनकी नयी तस्वीर ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है और फैंस इसे अर्जुन कपूर से जोड़कर देख रहे हैं।
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने गुरुवार को अपनी एक तस्वीर शेयर करके सबको चौंका दिया। इस तस्वीर में अभिनेत्री ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। अपनी खूबसूरत सी तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 'मैंने हां कर दी है...' उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर को टैग नहीं किया और न ही उन्होंने कुछ पोस्ट किया। मलाइका और अर्जुन को शुभकामनाएं देने के लिए कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में कई कॉमेंट्स किए। करण टैकर ने लिखा, 'वाह वाह वाह !!' जबकि स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने कॉमेंट किया, 'ओह माय गॉड !!!!!।' एक यूजर ने लिखा, 'अर्जुन कपूर से शादी को लेकर।' एक और यूजर ने लिखा, आपकी स्माइल बहुत क्यूट है। एक यूजर ने लिखा, आपको बधाई हो। एक यूजर ने लिखा, ''आपकी खूबसूरती को बयां करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है।'' उनकी तस्वीरों पर फैंस लगातार दिल वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं। देखिए मलाइका अरोड़ा का पोस्ट...