Begin typing your search above and press return to search.

Mahi Srivastava Ka Hot Gana: माही श्रीवास्तव का हॉट गाना, 'घर में लगा द ना एसी बलम' मचा रहा धमाल

Mahi Srivastava Ka Hot Gana: भीषण गर्मी के इस मौसम में हर कोई राहत की तलाश में है। पंखा और कूलर तो जैसे नाकाफी साबित हो रहे हैं, केवल एयर कंडीशनर ही सुकून दे रहे हैं।

Mahi Srivastava Ka Hot Gana: माही श्रीवास्तव का हॉट गाना, घर में लगा द ना एसी बलम मचा रहा धमाल
X
By Ragib Asim

Mahi Srivastava Ka Hot Gana: भीषण गर्मी के इस मौसम में हर कोई राहत की तलाश में है। पंखा और कूलर तो जैसे नाकाफी साबित हो रहे हैं, केवल एयर कंडीशनर ही सुकून दे रहे हैं। इस गर्मी से परेशान माही श्रीवास्तव ने अपने पति से एसी की डिमांड कर डाली। इसी विषय पर आधारित माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का नया गाना 'घर में लगा द ना एसी बलम' रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का गाना 'घर में लगा द ना एसी बलम' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के बोल इतने बेहतरीन और मजेदार हैं कि हर किसी की जुबान पर चढ़ गए हैं। गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव बेड पर लेटी हुई गर्मी से परेशान होकर एसी की मांग कर रही हैं।



गाने के मुख्य बोल:

"चुअत पसीना राजा टप टप, भीज जाता साड़ी करे चप चप, राजा गर्मी राजा मुआतानी हम, एसी बलम एसी बलम, घर में लगा द ना एसी बलम, बेच द भले न मवेशी बलम, 'घर में लगा द ना एसी बलम...।"

टीम और प्रोडक्शन

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस भोजपुरी गाने 'घर में लगा दी एसी बलम' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी आवाज में गाया है। वीडियो में माही श्रीवास्तव अपनी अदाओं से सभी का दिल जीत रही हैं। गोल्डी यादव और माही श्रीवास्तव की जोड़ी इससे पहले भी कई गानों में धमाल मचा चुकी है और इस बार भी उन्होंने फैंस को निराश नहीं किया।

भीषण गर्मी के इस मौसम में एसी की मांग पर आधारित यह गाना 'घर में लगा द ना एसी बलम' बहुत ही मनोरंजक है। माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव की इस हिट जोड़ी ने फिर से अपने फैंस को एक नया धमाका दिया है। अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं सुना है, तो इसे जरूर सुनें और माही और गोल्डी की अदाओं और आवाज का लुत्फ उठाएं।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story