Begin typing your search above and press return to search.

महाभारत के "शकुनी मामा" अस्पताल में हुए एडमिट, लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग!...

महाभारत के शकुनी मामा अस्पताल में हुए एडमिट, लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग!...
X
By Gopal Rao

मुंबई I टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में ‘शकुनी मामा’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल अस्पताल में भर्ती हैं। कहा जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। जानी -मानी अभिनेत्री टीना घई ने इस बात की पुष्टि की है।


मीडिया खबर के मुताबिक, बताया जा रहा है कि गूफी पेंटल की कंडीशन सीरियस होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गूफी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे हैं और हाल ही में उनकी हालत और बिगड़ गई है। टीना घई ने बताया है कि गूफी पेंटल के परिवार वालों ने उनकी हालत को लेकर किसी से कोई भी डिटेल्स शेयर करने से मना किया है। वहीं, खबरों की मानें तो गूफी की हालत 31 मई को ज्यादा गंभीर हो गई थी। इसी के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, अभी तक टीना के अलावा एक्टर के परिवार के उनकी हालत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। टीना ने गूफी की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "गूफी पेंटल जी तकलीफ में हैं। प्रार्थना कीजिए। ओम साई राम प्रेयर्स, प्रेयर्स फॉर हीलिंग, प्रेयर्स नीडेड।" टीना के इस पोस्ट से गूफी की हालत को लेकर फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। इस पोस्ट पर कमेंट कर तमाम फैंस कमेंट बॉक्स में वेटरन एक्टर के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। CINTAA के प्रेसिडेंट मनोज जोशी ने कहा की, कल उनकी स्थिति खराब थी, पर आज उनकी हालत में सुधार है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story