Begin typing your search above and press return to search.

Madhu Mantena-Ira Trivedi Wedding: कौन हैं इरा त्रिवेदी!... 9 साल बड़े मशहूर प्रोड्यूसर से की दूसरी शादी, देखें वेडिंग की तस्वीरें...

कौन हैं इरा त्रिवेदी!... 9 साल बड़े मशहूर प्रोड्यूसर से की दूसरी शादी, देखें वेडिंग की तस्वीरें...

Madhu Mantena-Ira Trivedi Wedding: कौन हैं इरा त्रिवेदी!... 9 साल बड़े मशहूर प्रोड्यूसर से की दूसरी शादी, देखें वेडिंग की तस्वीरें...
X
By Gopal Rao

Madhu Mantena-Ira Trivedi Wedding : मुंबई I बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर मधु मंटेना ने 11 जून 2023 को अपनी लेडी लव इरा त्रिवेदी से शादी कर ली। दूसरी बार शादी के बंधन में बंध कर मधु मंटेना काफी खुश हैं। मैरिज सेरेमनी के दौरान की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इरा का वेडिंग आउटफिट तो और भी ज्यादा कमाल का लग रहा है। आखिर कौन है फेमस प्रोड्यूसर मधु मंटेना की लेडी लव इरा त्रिवेदी जिसने 9 साल बड़े प्रोड्यूसर से की शादी आइए जानते है...


इरा त्रिवेदी और मधु मंटेना की शादी:- सोशल मीडिया पर इरा त्रिवेदी ने अपने वेडिंग फोटोज शेयर किए हैं। इन तस्वीरों के साथ इरा ने कैप्शन में लिखा, 'अब मैं पूरी हो गई हूं।' तस्वीरों में दिख रहा है कि इरा ने लाल-गुलाबी शेड की साड़ी पहनी है, जिस में वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं दूसरी ओर मधु ने क्रीम कलर की धोती शेरवानी चुनी है। दोनों साथ में बहुत प्यारे दिख रहे हैं। किसी तस्वीर में मधु, इरा का हाथ चूम रहे हैं तो किसी में निहार रहे हैं। फैन्स इन फोटोज पर प्यार लुटा रहे हैं। मधु की ये दूसरी शादी है। मधु, मसाबा गुप्ता के एक्स हसबैंड हैं। वहीं मुध मंटेना से इरा 9 साल छोटी हैं। देखें शादी की तस्वीरें...

मधु और इरा की लव स्टोरी:- मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी काफी पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। मसाबा गुप्ता से पहले मधु ने इरा को प्रपोज भी किया था, लेकिन तब किसी वजह से बात नहीं बन पाई थी। जिसके बाद मधु ने मसाबा से शादी कर ली थी। शादी के 3 साल बाद उनका तलाक हो गया, जिसके बाद एक बार फिर मधु ने इरा के सामने प्रपोजल रखा और इस बार इरा ने इसे एक्सेप्ट कर लिया।


कौन है इरा त्रिवेदी:- इरा त्रिवेदी को लेखक, स्तंभकार और योग शिक्षक के रूप में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। योग के बारे में उनके कई YouTube पोस्ट और वीडियो हैं। वह योग लव की संस्थापक भी हैं। इरा ने 19 साल की उम्र में अपनी पहली किताब प्रकाशित की। वह एक गैर-लाभकारी संगठन, 'द नमामि योग फाउंडेशन' भी चलाती हैं। इस स्टनर को साल 2017 में बीबीसी की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में जगह मिली थी। 39 वर्षीय लेखक का जन्म 1 दिसंबर 1984 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था।

जानकारी के अनुसार, उन्होंने मैसाचुसेट्स के वेलेस्ले कॉलेज में 2002 से 2006 तक अर्थशास्त्र में स्नातक किया। उन्होंने 2006 से 2008 तक कोलंबिया विश्वविद्यालय में एमबीए भी किया। उनके पास शिवानंद योग वेदांत केंद्र से योग में मास्टर डिग्री भी है। WikiBio के अनुसार, 2018 में, जब #metoo आंदोलन अपने चरम पर था, उसने आउटलुक पत्रिका को बताया कि चेतन भगत और सुहेल सेठ ने उसे कई मौकों पर शारीरिक रूप से परेशान किया। इसके अलावा, वह 2019 में गोमांस के बारे में एक टिप्पणी करने पर सुर्खियों में आई थी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story