
मुंबई 17 दिसंबर 2021 I कटरीना कैफ इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं। विकी कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट, बरवाड़ा में सात फेरे लिए थे। शादी के बाद कटरीना पूरी तरह भारतीय रंग में रंगी नजर आईं। मीडिया के सामने जब वह पहली बार आईं तो उन्होंने सलवार सूट पहना था। इसके साथ वह हाथों में चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाए दिखीं। आमतौर पर शादी के बाद नई दुल्हन पहली बार कुछ मीठा बनाकर सुसराल वालों को खिलाती है। कटरीना ने इस रस्म को भी पूरा किया और ससुराल वालों को अपने हाथ से सूजी का हलवा बनाकर खिलाया। कटरीना ने इसकी एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनकी इस तस्वीर को फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं। उन्होंने यह तस्वीर बालकनी से क्लिक की है। कटरीना एक कटोरी को पकड़ा हुआ है जिसमें लज्जतदार सूजी का हलवा है। इस दौरान कटरीना के हाथों में मेहंदी देखी जा सकती है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मैंने बनाया।' तस्वीर के नीचे उन्होंने लिखा- 'चौका चरधाना।'
नई बहू के रूप में कटरीना ने ससुराल वालों को अपनी कुकिंग स्किल भी दिखाई है। बता दें कि उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलकर विकी कौशल के साथ नई फोटो लगाई। विकी और कटरीना जल्द ही एक ग्रैंड रिस्पेशन का आयोजन करने वाले हैं। वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 दिसंबर को उनका रिसेप्शन हो सकता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए कपल काफी सतर्कता बरतने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेहमानों के लिए यह जरूरी होगा कि वह कोरोना संबंधी सभी नियमों का पालन करें और उनका आरटी पीसीआर टेस्ट निगेटिव हो।
