Begin typing your search above and press return to search.

Lust Stories 2 Trailer : 'लस्ट स्टोरीज 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, रोमांस और बोल्डनेस देख उड़ जाएंगे होश

Lust Stories 2 Trailer : "लस्ट स्टोरीज़ 2" का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है, जिसमें स्टार-स्टडेड कास्ट और निर्देशकों की एक प्रभावशाली लाइनअप का अनावरण किया गया है. ट्रेलर में विजय वर्मा ओर तमन्ना भाटिया के बीच रोमांटिक सीन्स देखने मिले हैं.

Lust Stories 2 Trailer : लस्ट स्टोरीज 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, रोमांस और बोल्डनेस देख उड़ जाएंगे होश
X
By Ragib Asim

Lust Stories 2 Trailer : "लस्ट स्टोरीज़ 2" का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है, जिसमें स्टार-स्टडेड कास्ट और निर्देशकों की एक प्रभावशाली लाइनअप का अनावरण किया गया है. ट्रेलर में विजय वर्मा ओर तमन्ना भाटिया के बीच रोमांटिक सीन्स देखने मिले हैं. अमित शर्मा, कोंकणा सेन शर्मा, आर. बाल्की और सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित, यह एंथोलॉजी एक नए दृष्टिकोण के साथ मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को उजागर करने का वादा करती है. फिल्म में अमृता सुभाष, अंगद बेदी, काजोल, कुमुद मिश्रा, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता, तमन्नाह भाटिया, तिलोत्तमा शोम और विजय वर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इस सीरीज का प्रीमियर 29 जून को नेटफ्लिक्स पर होगा.


इस फिल्म को चार डायरेक्टर्स ने मिलकर बनाया है, जिनके नाम हैं आर बाल्की, कोंकणा सेन, सुजोय घोष और अमिता रविंद्रनाथ शर्मा. अब इन चारों ने मिलकर एक ऐसी फिल्म तैयार की है, जो समाज में शादी से पहले कपल के बीच नया प्रोगाम सेट करने की बात करती है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

इस फिल्म को देखने के लिए लस्ट के प्रति प्यार रखने वाले लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पडे़गा और ना ही जून की कड़ी धूप में पार्टनर को लेकर सिनेमाघर जाना पड़ेगा. क्योंकि यह फिल्म सिनेमा के तीसरे पर्दे ओटीटी पर 29 जून को रिलीज होने जा रही है. ऐसे में इस फिल्म को दर्शक कमरे के एक कोने में बिना किसी को पता लगे हेडफोन लगाकर भी देख सकते हैं.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story