Begin typing your search above and press return to search.

LSD 2 Teaser: रियलिटी शो में किसिंग, इंटरनेट पर अश्लीलता, न्यूडिटी से भरा फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' का टीजर हुआ रिलीज...

LSD 2 Teaser: रियलिटी शो में किसिंग, इंटरनेट पर अश्लीलता, न्यूडिटी से भरा फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' का टीजर हुआ रिलीज...

LSD 2 Teaser: रियलिटी शो में किसिंग, इंटरनेट पर अश्लीलता, न्यूडिटी से भरा फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 का टीजर हुआ रिलीज...
X
By Gopal Rao

LSD 2 Teaser: मुंबई। एक्ता कपूर की मच अवेटेड फिल्म साल 2010 में आई थी ‘लव सेक्स और धोखा’ जो एक अनोखी कहानी थी। इसमें यंग जेनेरेशन के बीच प्यार और धोखे को दिखाया गया था। फिल्म अपने अडल्ट कंटेट के चलते काफी विवादों में रही थी। इस क्राइम-थ्रिलर में राजकुमार राव, नुसरत भरुचा, अंशुमन झा और अमित सियाल जैसे कलाकार थे। अब पूरे 10 साल बाद इसका दूसरा भाग आया है। डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी लव सेक्स और धोखा 2 लेकर हाजिर हो गए हैं। आज फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया गया है। जो काफी बोल्ड और खतरनाक भी है। तो आइए देखते इस फिल्म का टीजर और जानते क्या है कहानी...

दरअसल, इंटरनेट के जमाने का प्यार और धोखे को दिखाया गया है। पॉपुलर रियलिटी शो और बोल्ड विषयों को छुआ है। एक लाइव शो में ऑन-स्क्रीन किसिंग और रियलिटी शो में कंटेस्टेंट अपनी मां को थप्पड़ मार देता है। कैटफाइट्स और झगड़े के बीच एक हत्या हो जाती है। देखिए वीडियो...

बता दें कि, फिल्म में मौनी रॉय, स्वास्तिका मुखर्जी, तुषार कपूर और अनु मलिक नजर आएंगे। उर्फी जावेद ने कैमियो रोल किया है। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'निगलना आसान है, विरोध करना कठिन... एलएसडी का पहला डोज।' इसे एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story