Begin typing your search above and press return to search.

Lock Upp Video: शॉर्ट स्कर्ट में 'बिजली' बनकर नाचीं पूनम पांडे, पायल रोहतगी ने दिया तगड़ा टक्कर, देखकर हर कोई रह गया दंग

Lock Upp Video: शॉर्ट स्कर्ट में बिजली बनकर नाचीं पूनम पांडे, पायल रोहतगी ने दिया तगड़ा टक्कर, देखकर हर कोई रह गया दंग
X
By NPG News

मुंबई 18 अप्रैल 2022 I कंगना रनौत का कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'लॉक अप' सुर्खियों में आया हुआ है. हर हफ्ते जेलर बनकर करण कुंद्रा कंटेस्टेंट्स का टास्क देते हैं और उन्हें गेम के मायने समझाते हैं. इस बार करण कुछ नया लेकर आए हैं. पूनम पांडे और पायल रोहतगी का एक डांस वीडियो मेकर्स ने शेयर किया है

वीडियो में पायल रोहातगी और पूनम पांडे को इस गाने पर किलर परफॉर्मेंस करते हुए देखा जा सकता है। जेलर करण कुंद्रा दोनों की आई एनर्जी परफॉर्मेंस को जज करते दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें दोनों ही रेड कलर का क्रॉप टॉप पहने नचर आ रही हैं। जहां फैंस पूनम पांडे की डांस स्किल्स के बारे में पहले से जानते हैं वहीं उन्होंने पायल रोहातगी के हुनर के बारे में उतना अंदाजा नहीं था। हालांकि इस प्रोमो वीडियो में तो पायल रोहातगी ही पूनम पांडे पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं। पायल काफी सफाई के साथ हाई एनर्जी दिखाते हुए डांस मूव्स कर रही हैं। पायल और पूनम को नाचते देखकर अंजली, मुनव्वर और बाकी कंटेस्टेंट उन्हें चीयर करते दिख रहे हैं।

बता दें कि लॉकअप के पिछले एपिसोड में कंगना रनौत और एकता कपूर एक साथ नजर आए थे। क्योंकि ALT बालाजी को 5 साल पूरे हो गए हैं तो ऐसे में कंगना रनौत ने एकता की मौजूदगी में इसको सेलिब्रेट किया। एकता कपूर के भाई तुषार कपूर भी इस खास एपिसोड में मौजूद थे और इस दौरान तुषार और एकता कपूर के बीच काफी सारी बातचीत भी देखने को मिली।

Next Story