Begin typing your search above and press return to search.

लापता यूट्यूबर गर्ल: 16 साल की मशहूर यूट्यूबर लापता, इस हाल में मिली... जानिए क्या है वजह

लापता यूट्यूबर गर्ल: 16 साल की मशहूर यूट्यूबर लापता, इस हाल में मिली... जानिए क्या है वजह
X
By NPG News

औरंगाबाद I महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में रहने वाली प्रसिद्ध यूट्यूबर बिंदास काव्या शुक्रवार से लापता है। कम उम्र में बड़ा नाम कमाने वाली काव्या गेमिंग व ट्रैवल यूट्यूबर है। जानिए क्या है पूरा मामला...


दरअसल, काव्या के मिल जाने की जानकारी खुद उनके माता-पिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके साझा की है। वीडियो में काव्या के पिता ने बताया कि यूट्यूबर उनसे नाराज होकर लखनऊ जा रही थी। हालांकि, पुलिस को काव्या इटारसी में मिल गईं हैं। काव्या के पेरेंट्स ने 9 सितंबर को सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके बताया था कि उनकी बेटी लापता हो गई है, जिसके बाद से यह मामला सुर्खियों में आया था। काव्या सोशल मीडिया पर जाना-पहचाना नाम हैं। काव्या को फैंस उनके यूट्यूब चैनल 'बिंदास काव्या' की वजह से पहचानते हैं। बता दें यूट्यूबर अपनी गेमिंग स्किल्स, यूट्यूब की लिप सिंक के लिए जानी जाती हैं। मूलरूप से काव्या औरंगाबाद में रहने वाली हैं और महज 16 साल की उम्र में उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। काव्या अपने चैनल पर व्लॉग चलाती हैं। काव्या के यूट्यूब पर उनके 4.36 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। काव्या ने वर्ष 2017 में अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी और काफी कम वक्त में ही उनका चैनल लोकप्रिय हो गया।


बता दें कि, किल यानी 9 सितंबर को सोशल मीडिया पर काव्या के परिवार वालों ने ट्वीट कर उनके लापता होने की सूचना दी थी। पेरेंट्स ने यह ट्वीट काव्या के ही आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया था। इसमें परिवार वालों ने लिखा, 'कृपया हमारी मदद करें। हमारी बेटी काव्या यादव, जो कि 16 वर्ष की है दो बजे से लापता है। प्लीज हमारी मदद करें, कहीं देर न हो जाए।' अब बेटी के मिल जाने के बाद उनके पेरेंट्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके बताया है कि वह घरवालों से नाराज होकर उनके लखनऊ वाले घर जा रही थी। हालांकि, कुछ ही समय में पुलिस उनकी बेटी को खोजने में कामयाब हुई।

Next Story