Begin typing your search above and press return to search.

क्या आपने देखी है दीपिका पादुकोण के 'बेशर्म रंग' का देसी वर्जन, VIDEO देख आप हंस हंस के हो जाएंगे लोटपोट...

बॉलीवुड न्यूज़

क्या आपने देखी है दीपिका पादुकोण के बेशर्म रंग का देसी वर्जन, VIDEO देख आप हंस हंस के हो जाएंगे लोटपोट...
X
By NPG News

मुंबई I बॉलीवुड के एक्टर शाहरुख खान की मूवी 'पठान' का पहला गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज होने के साथ सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गया। तब से वह लगातार ट्रोल हो रहा है। एक तरफ जहां इस गाने में दीपिका पादुकोण की ड्रेस को लेकर हिंदू संगठनों में बवाल मचा हुआ है, वहीं, दूसरी ओर फनी वीडियो बनाए जा रहे हैं, और दीपिका पादुकोण के डांस मूव्स का खूब मजाक बनाया जा रहा है। जहां कुछ लोग इस गाने को जबरदस्त बता रहे हैं, तो वहीं कई ऐसे भी हैं जिन्होंने गाने को जैन के मकीबा गाने से कॉपी बताया है। इतना ही नहीं, कई एडिटिंग के खिलाड़ियों ने इस गीत के साथ छेड़छाड़ भी की। मतलब, किसी ने दीपिका के डांस मूव्स के बैकग्राउंड में भोजपुरी, तो कोई दूसरा सॉन्ग डाल दिया। अब कुछ लड़कों ने गर्दा काम किया है! भाई साहब, उन्होंने बेशर्म रंग को अपने हिसाब से रीक्रिएट किया है, जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रूकेगी।

दीपिका को भी फेल कर दिया है। परफॉर्म कर रहे लड़कों ने बेशर्म रंग गाने की हर डिटेलिंग को नोट किया है। दीपिका पादुकोण के सिजलिंग अवतार से लेकर उनके डांस मूव्स तक को फैंस ने रीक्रिएट किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कुछ लड़के नदी किनारे पठान के गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं। अंडरगार्मेंट्स और लुंगी को बिकिनी की तरह पेश कर दीपिका के हर डांस मूव को रीक्रिएट किया है। वहीं कुछ लड़के दीपिका बने एक लड़के पीछे अपनी-अपनी दुनिया में मग्न बैकग्राउंड डांसर की कमी को पूरा कर रहे हैं। ट्विटर पर वीडियो शेयर कर कैप्शन दिया गया- बेशर्म रंग का एक नया वर्जन रिलीज किया गया है। ताकि किसी के सेंटीमेंट्स को दुख ना पहुंचे। यहां देखिए वीडियो...

सोशल मीडिया की दुनिया भी अजब-गजब है, यहां जो ना सोचा जाए वो जल्दी होता है। लोगों ने इस वीडियो को भी ट्रोल कर दिया है। यूजर्स ने कमेंट कर कई फनी कमेंट्स किए, यूजर्स ने कहा- इस वीडियो में सारे लड़के है जिन्होंने कपड़े नहीं पहने हैं, इससे महिलाओं के सेंटीमेंट्स हर्ट हो सकते हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा- उसने आधी लुंगी या ऐसा कुछ पहना है, बायकॉट। वहीं एक ने कहा- ये ही तो ओरिजनल है। पठान की टीम ने इस कॉन्सेप्ट को कॉपी किया है, कुछ तो छोड़ दो यार। एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा है कि कपड़े थोड़े ज्यादा पहन लिए हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि ओरिजिनल से बढ़िया है ये तो। एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है कि इस बंदे ने दीपिका से तो अच्छा किया है।

Next Story