Begin typing your search above and press return to search.

क्या आपको याद हैं साक्षी तंवर?, 17 मिनट के इंटीमेट सीन पर मचा था बवाल...

Entertainment News

क्या आपको याद हैं साक्षी तंवर?, 17 मिनट के इंटीमेट सीन पर मचा था बवाल...
X
By NPG News

मुंबई I क्या आप जानते है साक्षी तंवर को नही जानते है तो आप को बता दे कि टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'कहानी घर घर की' फेम साक्षी तंवर का आज यानी 12 जनवरी को 50वां जन्मदिन हैं. राजस्थान के अलवर में जन्मी साक्षी तंवर ने छोटे पर्दे पर ही नहीं बल्कि 'दंगल' और 'मोहल्ला अस्सी' जैसी फिल्मों में भी बेहतरीन रोल किए हैं. पचासवां जन्मदिन मना रही साक्षी तंवर ने शादी नहीं की है लेकिन वो एक गोद ली हुई बच्ची की मां हैं. अभिनय की दुनिया में साक्षी की पहचान वर्ष 2011 में शुरू हुए टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं.... से हुई तो इसी सीरियल में अपने को-एक्टर राम कपूर के साथ एक बेहद ही इंटीमेट सीन को लेकर वह काफी चर्चा में भी रहीं. देखें उस सीन की कहानी...


इसमें कोई शक नहीं है कि राम कपूर और साक्षी तंवर की ऑन-स्क्रीन जोड़ी एक बेहतरीन जोड़ी थी और आज भी उन्हें प्यार किया जाता है। हालांकि, एक बार इस फेमस जोड़ी को फैंस से भारी प्रतिक्रिया मिली थी, जब एक एपिसोड में दोनों के 17 मिनट लंबे इंटीमेट सीन को दिखाया गया था। यह शायद पहली बार था जब टेलीविज़न पर लिपलॉक दिखाया गया था और दो फेमस एक्टर्स के बीच इंटीमेट सीन इंटरनेट पर वायरल हो गए थे। बैकलैश ऐसा था कि एकता कपूर को आगे आकर माफी मांगनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि यह उनकी गलती थी कि किसिंग सीन फिल्माया गया था। पूरे सीन में राम और प्रिया को प्यार करते, एक दूसरे को चिढ़ाते और दो बार किस करते हुए दिखाया गया। लेकिन टेलीविजन के दर्शक इसके लिए तैयार नहीं थे और इसके बाद शो की रेटिंग में भारी गिरावट आई। होली के एपिसोड के दौरान ही इतना चर्चित इंटीमेट सीन दिखाया गया था। इस बीच, दोनों को उनके रोल्स के लिए दादा साहब फाल्के अकादमी पुरस्कार भी मिला। अब इस शो के 10 साल पूरे होने गए हैं। एकता कपूर आज भी शो को लेकर कई बातें करती हैं और कहती हैं कि ये उनके अब तक का सबसे बेस्ट शो है।


Next Story