Begin typing your search above and press return to search.

किंग ऑफ एक्सप्रेशन: वसाबी टेस्ट कर हैरान हुए जॉनी लीवर, रिएक्शन हो रहा वायरल... देखें VIDEO

किंग ऑफ एक्सप्रेशन: वसाबी टेस्ट कर हैरान हुए जॉनी लीवर, रिएक्शन हो रहा वायरल... देखें VIDEO
X
By NPG News

मुंबई 13 मार्च 2022 I बॉलीवुड एक्टर जॉनी लीवर अपने कॉमेडी के लिए पहचाने जाते हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का कॉमेडी किंग भी कहा जाता है। फिल्मों के साथ जॉनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर अपने एक्सप्रेशंस से सभी को चौंका दिया है।

हाल ही में जॉनी लीवर ने अपने मजाकिया कंटेंट पोस्ट के दौरान सभी फैंस को एक बार फिर से हंसने पर मजबूर कर दिया है. सोशल मीडिया पर जॉनी लीवर की पोस्ट के सामने आते ही, हर कोई उनकी कॉमेडी देखा गुदगुदाते दिखाई दे रहा है. दरअसल सोशल मीडिया पर उनका मुंबई के एक रेस्तरां में वसाबी खाते हुए एक वीडियो सामने आया है. जिसमें उन्हें जापानी पेस्ट आज़माने के बाद उनकी प्रतिक्रिया देख यूजर्स की हंसी की रुकने का नाम नहीं ले रही है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में जॉनी लीवर को मुंबई में क्रिसोल बैठे देखा जा सकता है, जिसमें वह अपनी प्लेट से वसाबी को टेस्ट करते देखा जा रहा है. वीडियो में देखा जा रहा है कि वसाबी के तीखे स्वाद के कारण उन्हें एक तेज सनसनाहट होती है. ऐसे मौके पर भी जॉनी लीवर अपने कॉमेडी किंग के अंदाज में अपने फनी रिएक्शन देते देखे जा रहे है. जिसे देख हर कोई काफी हैरान हो रहा है. जॉनी लीवर ने अपने वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा 'वसाबी को आजमाने के बाद तरोताजा हो गया'. फिलहाल जॉनी लीवर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे खबर लिखे जाने तक 5.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वीडियो को देख खुश हो रहे यूजर्स लगातार वीडियो पर कमेंट करते देखे जा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर जॉनी लीवर को 'एक्सप्रेशन्स किंग' बताया है.

Next Story