Begin typing your search above and press return to search.

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव के हॉट भोजपुरी गाने 'ले ले आई एगो कोको कोला' ने तोड़े रिकॉर्ड, मिले 378 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का गाना लेके आई कोका कोला यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। गाने बच्चों से लेकर बूढ़ों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। गाने की पॉपुलेरिटी का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि स्कूल के एक बच्चे ने अपनी परीक्षा में पूछे गए सवाल के जवाब में गाने के लिरिक्स लिख दिए थे।

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव के हॉट भोजपुरी गाने ले ले आई एगो कोको कोला ने तोड़े रिकॉर्ड, मिले 378 मिलियन से ज्यादा व्यूज
X
By Ragib Asim

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का गाना लेके आई कोका कोला यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। गाने बच्चों से लेकर बूढ़ों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। गाने की पॉपुलेरिटी का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि स्कूल के एक बच्चे ने अपनी परीक्षा में पूछे गए सवाल के जवाब में गाने के लिरिक्स लिख दिए थे।

ले ले आई कोका कोला अप्रैल में रिलीज हुआ था। इस गाने को अभी तक 378 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने के लिरिक्स प्रकाश बारूद ने लिखे हैं। गाने के म्यूजिक डायरेक्टर सरविंद मल्हार हैं। इस वीडियो का निर्देशन सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने किया है। ये एक रोमांटिक गाना है जिसमें गाने के साथ-साथ खेसारी लाल यादव अपने डांस मूव्स भी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। ये एक चैत गीत है।



बिहार के गोपालगंज जिले के बीपीएस कॉलेज भोरे में हुई इंटरमीडिएट परीक्षा के एक सवाल के जवाब में स्टूडेंट ने इस गाने के लिरिक्स लिख दिए। सोशल मीडिया पर स्टूडेंट की कॉपी की फोटो वायरल हो रही है। हिन्दी विषय के चौथे सवाल के जवाब में छात्र ने गाना ऐ राजा छुटता पसीना गरमी होला, राजा जाई बाजारे ले ले आई एगो कोको कोला…’ लिख दिया। हालांकि, इस पर फिलहाल स्कूल के प्रिंसिपल का कोई बयान नहीं आया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story