Begin typing your search above and press return to search.

Khesari Lal Yadav Ka Gana: खेसारी लाल यादव का नया गाना 'डबल खिड़की' मचा रहा है धमाल

Khesari Lal Yadav Ka Gana: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने धमाकेदार गानों के लिए जाने जाते हैं। उनके गाने न सिर्फ यूट्यूब पर हिट होते हैं, बल्कि लोगों को नाचने पर भी मजबूर कर देते हैं।

Khesari Lal Yadav Ka Gana: खेसारी लाल यादव का नया गाना डबल खिड़की मचा रहा है धमाल
X
By Ragib Asim

Khesari Lal Yadav Ka Gana: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने धमाकेदार गानों के लिए जाने जाते हैं। उनके गाने न सिर्फ यूट्यूब पर हिट होते हैं, बल्कि लोगों को नाचने पर भी मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही हाल उनके नए गाने 'डबल खिड़की' (Double Khidki) को लेकर भी देखने को मिल रहा है। कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुआ यह गाना यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है।

फिल्म में निभाएंगे अहम किरदार

'डबल खिड़की' (Double Khidki) गाने को यूट्यूब पर रिलीज हुए आज सातवां दिन है और इसे अब तक 40 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस रानी की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव का डांस इस गाने में किसी को भी थिरकने पर मजबूर कर सकता है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।


'डबल खिड़की' पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

'डबल खिड़की' (Double Khidki) गाने पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, "वाह खेसारी भैया क्या गाते हैं आप। दिल छू जाता है।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "बहुत ही अच्छा सॉन्ग है। इनकी आवाज में जरूर कोई जादू है, जो ये करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं।" बता दें कि इससे पहले भी खेसारी लाल यादव ने कई हिट सॉन्ग दिए हैं, जिसमें 'सज के संवर के' और 'नथुनिया' जैसे गाने शामिल हैं।

खेसारी लाल यादव का चार्म

खेसारी लाल यादव की आवाज और उनके गाने का जादू लोगों के दिलों पर राज करता है। उनके गाने न सिर्फ एंटरटेनमेंट का हिस्सा होते हैं बल्कि फैंस के बीच खास जगह बनाते हैं। उनके नए गाने 'डबल खिड़की' (Double Khidki) ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। इस गाने की सफलता से यह भी साफ हो गया है कि खेसारी लाल यादव का करियर लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके फैंस उनकी आने वाली फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story