Begin typing your search above and press return to search.

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Gaana: खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'बती कट गया रे' ने मचाई धूम

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना 'बती कट गया रे' ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। शनिवार, 4 मई को रिलीज हुए इस गाने को 48 घंटों में ही 2 मिलियन यानी 20 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

X
By Ragib Asim

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना 'बती कट गया रे' ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। शनिवार, 4 मई को रिलीज हुए इस गाने को 48 घंटों में ही 2 मिलियन यानी 20 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस मजेदार गाने में खेसारी लाल यादव और खूबसूरत सपना चौहान की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। दिलचस्प है कि 'बती कट गया रे' गाने को 1 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और इस पर 6700 से अधिक कॉमेंट्स भी आ चुके हैं।

'बती कट गया रे' गाने को खेसारी लाल यादव ने सेंसेशनल सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गीत के मजेदार बोल मनीष राज ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने कंपोज किया है। म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं।

'बती कट गया रे' एक फन-रोमांटिक सॉन्ग है। गाने का सीक्वेंस यह है कि इसमें सपना चौहान की शादी के बाद खेसारी उनसे सुहाग रात का बखान करने को कह रहे हैं। वह गाने में सपना से पूछते हैं कि सुहाग रात में क्या-क्या हुआ, पास हुई हो या फेल हो गई। इस पर सपना जवाब देती हैं कि रात में बिजली गुल हो गई थी और मिनटों में ही पूरा मामला सिमट गया।


गाने के बोल

  • गीत के बोल कुछ इस तरह हैं, जहां खेसारी कहते हैं:
  • "रतिया सोहाग वाली काका भईल बोला,
  • काचे काचे गाछ कईसे पाका भईल बोला।
  • खेल गईलु कि फेल भईलु, बोला कईसन रिजल्ट गया रे..."

इस पर सपना चौहान जवाब देती हैं:

  • "बत्ती कट गया रे, सईया सट गया,
  • सारा मैटर मिनट में सलट गया रे।"

'बती कट गया रे' की इस मजेदार कहानी और मस्ती भरे अंदाज ने इसे दर्शकों के बीच हिट बना दिया है। अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं सुना है, तो जरूर सुनें और खेसारी लाल यादव और सपना चौहान की केमिस्ट्री का मजा लें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story