Begin typing your search above and press return to search.

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Gana Aarti Kare Chala: खेसारी लाल यादव ने नवरात्रि के मौके पर रिलीज किया भक्ति सॉन्ग 'आरती करे चला'

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Gana Aarti Kare Chala: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। इस समय पूरे देश में नवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है।

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Gana Aarti Kare Chala: खेसारी लाल यादव ने नवरात्रि के मौके पर रिलीज किया भक्ति सॉन्ग आरती करे चला
X
By Ragib Asim

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Gaana Aarti Kare Chala: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। इस समय पूरे देश में नवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है। देशभर में जगह-जगह पंडाल सजाए गए हैं। कुछ दिनों पहले खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया था कि वो नवरात्रि के खास मौके पर एक भक्ति सॉन्ग 'आरती करे चला' (Aarti Kare Chala) रिलीज करने वाले हैं। ऐसे में अब ये गाना यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। खेसारी लाल यादव के फैन्स को उनका ये लेटेस्ट गाना खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में देवी के जयकारे लगाए जा रहे हैं।


इस गाने में खेसारी लाल यादव को ट्रेडिशनल आउटफिट में देखा जा सकता है। अभिनेता के साथ गाने में प्रतिष्ठा ठाकुर नजर आ रही हैं, जिन्होंने सफेद रंग का सूट सलवार पहना है। इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है। बता दें इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गया है। उनकी आवाज ने सभी फैन्स का मन मोह लिया है।

खेसारी लाल यादव का ये गाना 'आरती करे चलS' 15 अक्टूबर को मेकर्स ने यूट्यूब पर फैन्स के बीच रिलीज किया था। इस गाने को 1.6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गाने के बोल रोहित सिंह ने लिखे हैं जबकि इसका शानदार म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिए है। गाने को डायरेक्ट पवन पल ने किया है। कई लोगों ने खेसारी लाल यादव के इस गाने को पसंद करते हुए कमेंट्स में खूब तारीफ की है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story