Begin typing your search above and press return to search.

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Gaana: खेसारी लाल यादव का नया धमाका, भोजपुरी गाना 'निम्बू खरबूजा भईल 2' ने यूट्यूब पर मचाई धूम

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने अभिनय और गानों के लिए जाने जाते हैं। उनके गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा जाते हैं और लाखों-करोड़ों बार देखे जाते हैं।

X
By Ragib Asim

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने अभिनय और गानों के लिए जाने जाते हैं। उनके गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा जाते हैं और लाखों-करोड़ों बार देखे जाते हैं। खेसारी न केवल एक बेहतरीन एक्टर और सिंगर हैं, बल्कि उनके डांस का भी कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने रानी चटर्जी, काजल अग्रवाल और आम्रपाली दुबे जैसी हीरोइनों के साथ अपने डांस का जलवा बिखेरा है।

सपना चौहान के साथ खेसारी का धमाकेदार डांस

इस बार खेसारी लाल यादव का नया गाना 'निम्बू खरबूजा भईल 2' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। 'वेस्ट भोजपुरी' चैनल पर अपलोड किए गए इस गाने में खेसारी ने सपना चौहान के साथ जबरदस्त डांस किया है। यह गाना 11 दिसंबर 2023 को अपलोड किया गया था और 6 महीनों में ही इसे 288 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।


'निम्बू खरबूजा भईल 2' की धूम

'निम्बू खरबूजा भईल 2' गाना इसी नाम की एल्बम का हिस्सा है। इसके लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। खेसारी लाल यादव और करिश्मा कक्कड़ की आवाज में गाए इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। गाने का म्यूजिक और लिरिक्स ऐसा है कि यह सीधे दिल में उतर जाता है और लोग इसे बार-बार सुनना पसंद कर रहे हैं।

खेसारी की बढ़ती लोकप्रियता

खेसारी लाल यादव की बढ़ती लोकप्रियता और उनके गानों की धमाकेदार सफलता उन्हें भोजपुरी सिनेमा के टॉप स्टार्स में शुमार करती है। उनकी कमाई भी करोड़ों में है और वह हर नए गाने के साथ अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं।

इस गाने को देखने के बाद आप भी खेसारी और सपना चौहान के डांस और केमिस्ट्री के दीवाने हो जाएंगे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story