Begin typing your search above and press return to search.

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Gaana: आम्रपाली दुबे का गाना 'होखे दs अन्हार पिया' ने मचाई धूम, यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। जब वह सोलह-श्रृंगार करके सामने आती हैं, तो हर किसी का दिल उन पर आ जाता है।

X
By Ragib Asim

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। जब वह सोलह-श्रृंगार करके सामने आती हैं, तो हर किसी का दिल उन पर आ जाता है। उनकी फिल्म 'डोली सजा के रखना' के गाने 'होखे दs अन्हार पिया' में भी उनका यही जादू देखने को मिला।

खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली की आवाज में सुपरहिट गाना

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'डोली सजा के रखना' के इस गाने को खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने गाया है। 'एसआरके म्यूजिक' चैनल ने गुरुवार, 20 जून को इस गाने का फुल एचडी वीडियो एक बार फिर से रिलीज किया। गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही घंटों में इसे डेढ़ लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।


रजनीश मिश्रा का निर्देशन और खेसारी-आम्रपाली की जोड़ी

रजनीश मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के गाने में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने बेजोड़ परफॉर्मेंस दी है। आम्रपाली की खूबसूरती, उनके होंठ की लाली, काजल और गुलाबी गालों ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। गाने में खेसारी अपने प्रेम का इजहार करते हैं, लेकिन आम्रपाली उन्हें अंधेरा होने तक इंतजार करने को कहती हैं।

सुमित सिंह रघुवंशी के बोल और छोटे बाबा का म्यूजिक

इस गाने के बोल सुमित सिंह रघुवंशी ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने कंपोज किया है। गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ एक बेहतरीन डांस नंबर भी है, जिसका म्यूजिक हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देता है। आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव के इस गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है, और यह गाना दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story