Begin typing your search above and press return to search.

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Gaana: आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'दिल के गलती बा' हुआ वायरल

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Gaana: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चमकती अदाकारा आम्रपाली दुबे की खूबसूरती की तारीफ के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। उनकी एक मुस्कान पर लाखों दिल धड़क उठते हैं।

X
By Ragib Asim

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Gaana: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चमकती अदाकारा आम्रपाली दुबे की खूबसूरती की तारीफ के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। उनकी एक मुस्कान पर लाखों दिल धड़क उठते हैं। ऐसा ही जादू भरा है उनके नए गाने 'दिल के गलती बा' में, जो फिल्म 'डोली सजा के रखना' का हिस्सा है।

आम्रपाली और खेसारी की रोमांटिक जोड़ी

'डोली सजा के रखना' के इस गाने में आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव की जोड़ी ने रोमांस का नया परचम लहराया है। यह गाना एक रोमांटिक मेलोडी है, जिसे देख ऐसा लगता है जैसे गर्मी के मौसम में ठंडी पहाड़ी हवा चल रही हो। खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने इस गाने को अपनी आवाज दी है।


गाने की खूबसूरती

गाने में आम्रपाली और खेसारी प्यार में डूबे हुए नजर आते हैं और अपनी बेकरारी को बयां कर रहे हैं। आम्रपाली कहती हैं कि उन पर अजीब सी खुमारी छाई हुई है, जबकि खेसारी कहते हैं कि इसमें ना उनकी गलती है, और ना ही आम्रपाली की।

राजेश-रजनीश के निर्देशन में बनी फिल्म 'डोली सजा के रखना' के इस गीत का संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है। इसके गीतकार विजय चौहान हैं। फिल्म में खेसारी और आम्रपाली के अलावा रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान और फलक नाज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस गाने ने भोजपूरी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह बनाई है और यह जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर धूम मचा रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story