Begin typing your search above and press return to search.

Khatron Ke Khiladi Season 13: खतरों के खिलाड़ी 13 में इन दो धांसू एक्ट्रेस की होगी एंट्री, अब रोहित का शो और भी होगा रोमांचक!...

Khatron Ke Khiladi Season 13: खतरों के खिलाड़ी 13 में इन दो धांसू एक्ट्रेस की होगी एंट्री, अब रोहित का शो और भी होगा रोमांचक!...
X
By Gopal Rao

Khatron Ke Khiladi Season 13 : मुंबई I खतरों के खिलाड़ी 13 में इस बार कई फेमस सेलेब्स साउथ अफ्रीका में रोहित शेट्टी संग खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। शो को लेकर हर दिन कई अपडेट्स सामने आती रहती हैं। जिसके देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो जाते हैं। रोहित शेट्टी का शो के अब तक 12 सीजन काफी हिट रहे हैं, और अब 13वां सीजन भी धमाका करने के लिए हाजिर होने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शो के मेकर्स ने दिव्यांका त्रिपाठी और हिना खान से केपटाउन जाने के लिए संपर्क किया है, ताकि उन प्रतियोगियों में शामिल हो सकें, जो इस समय स्टंट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कुछ ऑफिशियल नहीं किया गया है। दिव्यांका और हिना को अभी कुछ दिन पहले ही कॉल आया है और उन्होंने अभी तक साइन नहीं किया है। अगर ऐसा होता है, तो फैंस को काफी मजा आने वाला है। दिव्यांका त्रिपाठी खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा पहले भी रह चुकी हैं। उन्होंने उस वक्त मौजूद सभी प्रतियोगियों को कड़ी टक्कर दी थी। खतरों के खिलाड़ी 13 जुलाई के मिड में शुरू होने जा रहा है। इसमें शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी, अर्जित तनेजा, अंजलि आनंद, न्यारा एम बनर्जी और साउंडस मौफकीर बतौर कंटेस्टेंट भाग ले रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो डेजी शाह खतरों के खिलाड़ी 13 की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट में से एक हैं। कथित तौर पर, वह प्रति एपिसोड 15 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं। वहीं शिव ठाकरे प्रति एपिसोड 6 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story