Begin typing your search above and press return to search.

Khatron Ke Khiladi 14: गश्मीर महाजनी ने शालीन भनोट से की हाथापाई, लाइव शो में हुए गुस्से से पागल, देखिए वीडियो...

Khatron Ke Khiladi 14: गश्मीर महाजनी ने शालीन भनोट से की हाथापाई, लाइव शो में हुए गुस्से से पागल, देखिए वीडियो...

Khatron Ke Khiladi 14:  गश्मीर महाजनी ने शालीन भनोट से की हाथापाई, लाइव शो में हुए गुस्से से पागल, देखिए वीडियो...
X
By Gopal Rao

Khatron Ke Khiladi 14: मुंबई। रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 कंटेस्टेंट्स के खतरनाक स्टंट से ज्यादा लड़ाई झगड़ों की वजह लाइमलाइट बटोर रहा है। इस शो में रोहित शेट्टी के शो में दिख रहे सेलेब्स के बीच जमकर बहसबाजी हो रही है। सबसे पहले शो में असीम रियाज का झगड़ा हाई लाइट हुआ और अब शो में गश्मीर महाजनी का पंगा शालीन भनोट के साथ हो गया। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई है। हालत ये हो गई कि सेट पर मौजूद क्रू के लोगों को बीच में आना पड़ा। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

दरअलस, खतरों के खिलाड़ी 14 का नया प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें गश्मीर महाजनी और शालीन भनोट के बीच धक्का मुक्की होती दिख रही है। प्रोमो में सबसे पहले अभिषेक कुमार दिखते हैं, जो अपना स्टंट करने की कोशिश कर रहे हैं। अभिषेक करंट वाला स्टंट कर रहे हैं, जिसमें उन्हें काफी दिक्कत हो रही हैं और अभिषेक को देखकर हर कोई हंस रहा है। रोहित शेट्टी भी अभिषेक को देखकर काफी ज्यादा हंसते हैं। इसके बाद ही गश्मीर महाजनी की क्लिप आता है, जो क्रू के लोगों को स्टंट करने देने के लिए बोलते हैं, लेकिन तभी गश्मीर का पारा हाई हो जाता है और वह क्रू के ही एक शख्स को धक्का दे देते हैं। तभी शालीन बीच में आकर गश्मीर को शांत करवाने की कोशिश करते हैं, लेकिन गश्मीर महाजनी और ज्यादा भिड़क जात हैं और शालीन से भी लड़ पड़ते हैं। वह बोलते हैं, 'तुम्हें मुझ पर चिल्लाने की जरूरत नहीं है। अपनी हीरोपंति अपने तक ही रख।' ये प्रोमो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी ज्यादा चर्चित बन गया है।

बता दें कि शिल्पा शिंदे खतरों के खिलाड़ी 14 की ट्रॉफी को पाने की रेस से बाहर हो गई हैं। शिल्पा को इस हफ्ते कर दिया गया है। शिल्पा शिंदे का ये दूसरी मौका था। इससे पहले भी वह शो में आकर बाहर हो गई थीं। लोग शिल्पा को शो की मजबूत खिलाड़ी मानते थे, लेकिन वह इस शो में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story