Begin typing your search above and press return to search.

कौन है Rhea Chakraborty का नया बॉयफ्रेंड!...विराट कोहली संग खास कनेक्शन, सोनाक्षी-सुष्मिता संग रहा अफेयर...

कौन है Rhea Chakraborty का नया बॉयफ्रेंड!...विराट कोहली संग खास कनेक्शन, सोनाक्षी-सुष्मिता संग रहा अफेयर...
X
By NPG News

मुंबई I बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद खूब सुर्खियों में रहा है। सुशांत की मौत के कुछ समय पहले अभिनेत्री उनके साथ रिलेशनशिप में थीं। जिसके बाद अभिनेता के परिवार वालों ने रिया को सुशांत की मौत का जिम्मेदार बताया था। इसके लिए रिया को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया गया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दो साल बाद रिया चक्रवर्ती को फिर से प्यार हो गया है। रिया को अपनी जिंदगी में आगे बढ़ता देख उनके फैंस काफी खुश हैं। लेकिन वो लकी मैन कौन है, जिसपर रिया का दिल आया है? आइए आपको बताते हैं...


दरअसल, रिया चक्रवर्ती सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं। दोनों एक दूसरे संग इसी साल रिलेशनशिप में आए हैं और अपनी लव लाइफ को प्राइवेट रखना चाहते हैं। बंटी का नाम बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ जुड़ चुका है। बता दें कि रिया से पहले बंटी शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा संग शादी करने की भी चर्चा थी। सुष्मिता सेन को भी डेट कर चुके हैं। इसके अलावा उनका नाम दीया मिर्जा और नेहा धूपिया के साथ भी जुड़ चुका है। इतनी ही नहीं बंटी सजदेह मनोरंजन और स्पोर्ट्स की बड़ी-बड़ी मैनेजमेंट फर्म्स के मालिक हैं, यही वजह है कि उनकी पहचान एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स दोनों में है। रिया चक्रवर्ती संग रिलेशनशिप में आने से पहले उनकी शादी हो चुकी है। बंटी ने साल 2009 में गर्लफ्रेंड अंबिका चौहान संग गोवा में शादी रचाई थी। हालांकि कुछ साल के बाद दोनों का तलाक भी हो चुका है। बंटी की कई क्रिकेटर्स संग अच्छी दोस्ती है। वह विराट कोहली, युवराज सिंह, केएल राहुल के काफी करीब हैं। वह अक्सर इन सितारों को साथाा सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बंटी की सबसे अच्छी दोस्ती विराट कोहली के साथ है।



Next Story