
मुंबई 27 दिसंबर 2021 I बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. दबंग खान अपने आप में ही एक ब्रांड है और उनके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. उनके बर्थडे में जहां पूरी दुनिया उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है. वहीं अब उनकी खास दोस्त और बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने भी उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Instagram) के इस पोस्ट से साफ हो गया है कि शादी के बाद सलमान और कैटरीना (Salman Katrina Relation) की दोस्ती पहले की तरह ही बरकरार रहने वाली है. फैंस को कैटरीना कैफ का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. दरअसल, शादी के बाद आज सलमान और कैटरीना के फैंस इसी पोस्ट का इंतजार बहद बेसब्री से कर रहे थे. यहां देखिए कैटरीना कैफ का ये खास पोस्ट.....
कैटरीना कैफ का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है, मानों दोनों के बीच सब कुछ ठीक है. कैटरीना और सलमान आज भी अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे. कैटरीना काविक्की कौशल संग शादी के बाद फैंस ऐसे क्यास लगा रहे थे कि शायह कैटरीना सलमान को विश न करे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने बड़े खास अंदाज में टाइगर को विश किया है.हाल ही में सलमान खान को उनके फार्म हाउस पर सांप ने काट लिया था. जिसके बाद अभी वह बिलकुल ठीक है. सांप काटने से उबरने के बाद सलमान ने अपने पनवेल फार्महाउस पर एक शानदार बर्थडे पार्टी भी रखी थी. इस पार्टी में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, अभिनेता बॉबी देओल, निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला, निर्माता-अभिनेता निखिल द्विवेदी और अभिनेता मनीष पॉल सहित कई हस्तियां शामिल हुईं. पार्टी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे. अपने फार्महाउस के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान, सलमान ने कहा कि उनकी फिल्म टाइगर 3 दिसंबर 2022 तक रिलीज होगी. इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी है. सलमान शाहरुख खान के साथ पठान फिल्म में भी नजर आएंगे. वहीं कैटरीना को आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी में देखा गया था.
