कैटरीना कैफ बनने वाली हैं मां!, मम्मी-पापा बनेंगे कैटरीना और विक्की कौशल...

कैटरीना कैफ बनने वाली हैं मां!, मम्मी-पापा बनेंगे कैटरीना और विक्की कौशल...
X

मुंबई I बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हमेशा एक प्राइवेट पर्सन रही हैं, जो अपनी निजी जिंदगी की झलकियां बहुत कम ही शेयर करती हैं. ऐसे में बीते कुछ दिनों से कैटरीना कैफ दिखाई नहीं दे रही हैं, ऐसे में उनके फैंस उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं.

कैटरीना कैफ खुद अपनी ज़िंदगी में आने वाली इस बड़ी खुशखबरी को सबके साथ शेयर करेंगी। 16 जुलाई को कैटरीना कैफ का जन्मदिन है। ये दिन उनके और परिवार के लिए बेहद खास होने वाला है। इस दिन मिस्टर एंड मिसेज कौशल अपने माता-पिता बनने की खबर को सभी के साथ शेयर कर सकते हैं। शादी के बाद से कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहना कम कर दिया है। कैटरीना कैफ को जब आखिरी बार देखा गया था तो उन्होंने ढ़ीले-ढ़ाले कपड़े कैरी किए हुए थे। लेकिन आलिया भट्ट के मां बनने की खबर सामने आने के बाद अब इन खबरों से बाज़ार गर्म है। हालांकि सच क्या है ये खुद कैटरीना ही बता सकती हैं।

Tags

Next Story