Katrina Kaif Towel Fight: कैटरीना कैफ के टॉवल फाइट सीन से हुई छेड़छाड़, फेक फोटो देखकर आपके भी छूट जाएंगे पसीने...

Katrina Kaif Towel Fight: कैटरीना कैफ के टॉवल फाइट सीन से हुई छेड़छाड़, फेक फोटो देखकर आपके भी छूट जाएंगे पसीने...
X

Katrina Kaif Towel Fight: मुंबई। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के एडिटेड वीडियो के बाद अब कटरीना कैफ की तस्वीर के साथ भी छेड़छाड़ कर दी गई है। उनकी टाइगर 3 की चर्चित टॉवल वाली मॉफर्ड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। ओरिजिनल तस्वीर कटरीना ने 6 नवंबर को ही पोस्ट की थी। देर रात तक इसे एडिट करके कुछ लोगों सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। कटरीना का यह सीन टीजर के वक्त से ही सुर्खियों में है। कटरीना मीडिया से बोल चुकी हैं कि इसे करना आसान नहीं था।


दरअसल, फिल्म टाइगर 3 दीवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ एक बार फिर से साथ में दिखेंगे। फिल्म के टॉवल सीन ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था।


इसमें कैटरीना टॉवल में दूसरी लड़की से फाइट करती दिखती है। इस सीन में से कैट की फोटो को मॉर्ड कर दिया गया है। जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। फैंस इसके लिए इंटरनेट पर आलोचना कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपना गुस्सा भी व्यक्त कर रहे हैं।

बता दें कि कैटरीना से पहले रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो सामने आया था। जिसमें एक्ट्रेस को एक एक्स्ट्रा रिवीलिंग ड्रेस पहने लिफ्ट में एंट्री लेते देखा गया था। असल में यह वीडियो एक ब्रिटिश सोशल मीडियो इंफ्लुएंसर जारा पटेल का था जिसमें रश्मिका से फेस को मार्फ्ड कर दिया गया था। जारा ने वीडियो सामने आने पर अपना रिएक्शन दिया था और इस मामले में उनका कोई हाथ न होने का भी दावा किया था।

Tags

Next Story