Begin typing your search above and press return to search.

Karishma Kapoor: आखिर कौन है ये शख्स!...जिसे करिश्मा कपूर कर रही डेट, जानकर आप के भी उड़ जाएंगे होश...

Karishma Kapoor: आखिर कौन है ये शख्स!...जिसे करिश्मा कपूर कर रही डेट, जानकर आप के भी उड़ जाएंगे होश...
X
By Gopal Rao

Karishma Kapoor : मुंबई I बॉलीवुड इंडस्ट्री 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से हर किसी को दीवाना बनाने वाली करिश्मा कपूर भले ही पर्दे से दूर हैं, लेकिन अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कभी अपनी फिटनेस को लेकर कभी पार्टी तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर करिश्मा के चर्चे होते रहते हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री को एक शख्स के साथ देख गया। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर सनसनी मचा रही है। जानिए आखिर कौन है ये शख्स जिसे एक्ट्रेस करिश्मा कपूर कर डेट...

दरअसल, यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ कपल्स ऐसे हैं, जो पुरानी सोच को चुनौती देकर एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बने हुए हैं। इस लिस्ट में करिश्मा कपूर का नाम भी दर्ज है, जो संजय कपूर के साथ तलाक के सालों बाद भी एक शख्स को डेट कर रही है। करिश्मा ने 2003 में दिल्ली के एक व्यवसायी संजय से शादी की, पूर्व कपल के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। 2014 में करिश्मा और संजय ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी। उनका तलाक तब गड़बड़ हो गया, जब दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई आरोप लगाए और आखिरकार 2016 में मंजूर कर लिया गया। संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की, उनके दो बच्चे हैं - बेटा अजरियास कपूर और बेटी सफीरा चटवाल। एक इंटरव्यू में करिश्मा के पिता-अभिनेता रणधीर कपूर ने कहा था, “हर कोई हमारी साख जानता है, हम कपूर हैं। हमें किसी के पैसे के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। हमें न केवल धन का आशीर्वाद मिला है, बल्कि हमारी प्रतिभा जीवन भर हमारा साथ दे सकती है। संजय तीसरे दर्जे का आदमी है। मैं कभी नहीं चाहता था कि करिश्मा उससे शादी करे। उनकी व्यवस्था में ऐयाशी है और उसने अपनी पत्नी की कभी परवाह नहीं की। वह मेरी बेटी को धोखा देता रहा और दूसरी औरत के साथ रह रहा है। पूरी दिल्ली जानती है कि वह कैसे हैं। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा।"

कौन है वह शख्स जिसे करिश्मा कर रही डेट:- बता दे कि, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर जिस शख्स को डेट कर और कोई नहीं बल्कि उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर है। शनिवार की रात उन्हें फिर से पैपराजी ने अपने कैमरों में कैद किया जहां वो फेमस सेलेब्रिटी रेस्टोरेंट मीजू में स्पॉट हुईं। इस दौरान वो अकेली नहीं थीं बल्कि बेटी समायरा और बेटे कियान के अलावा उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर भी साथ दिखे। दरअसल, बच्चों के खातिर अभी भी दोनों का एक बॉन्ड बरकरार हैं। संजय अक्सर अपने बच्चों के साथ मुंबई में स्पॉट होते रहते हैं। वहीं करिश्मा हमेशा की तरह स्टाइलिश और खूबसूरत अंदाज में दिखीं लेकिन इस बार लाइमलाइट बंटोर ले गईं उनकी लाडली समायरा। 18 साल की हो चुकीं समायरा काफी स्टाइलिश हैं। बीती रात वो थाई कट स्लीट ड्रेस में नजर आईं। समायरा को पिछले कुछ समय से जब भी स्पॉट किया जाता है तो काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आती हैं। ऐसे में अगर कल को वो बॉलीवुड में एंट्री ले लेती हैं तो इसमें हैरानी की कोई बात नहीं। समायरा बचपन से ही फिल्मी माहौल के करीब रही हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story