Kangna Ranuat latest: कंगना रनौत ने जान से मारने की खुली धमकी दे डाली, पंगा पड़ेगा महंगा, जानिए पूरा मामला...

Kangna Ranuat latest: कंगना रनौत ने जान से मारने की खुली धमकी दे डाली, पंगा पड़ेगा महंगा, जानिए पूरा मामला...
X

Kangna Ranuat latest: मुंबई I अपनी बेबाकी के लिए मशहूर कंगना रनौत एक फिर सुर्खियों में हैं। वैसे तो कुछ दिनों से लॉकऑप रियलिटी शो के चलते वो सुर्खियों में थी, इस बार कंगना रनौत ने कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसे सोशल मीडिया पर खलबली मच जाती है। हाल ही में कंगना रनौत ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देख सोशल मीडिया पर हलचल शुरू हो गई है। कंगना रनौत के इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

जान से मारने की धमकी

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपने मुंबई वाले घर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बोर्ड नजर आ रहा है। इस बोर्ड पर ऐसा कुछ लिखा है जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपने घर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बोर्ड पर घर में बिना अनुमति घुसने वालों के लिए साफ-साफ धमकी लिखी है। बोर्ड में लिखा हुआ है, ''घुसपैठ निषेध, बिना अनुमति घर में घुसने पर गोली मार दी जाएगी और अगर बच गए तो फिर से गोली मार दी जाएगी।''


कंगना का जन्मदिन भी सुर्खियों में

कुछ दिन पहले ही कंगना रनौत ने विकिपीडिया पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया था, कंगना रनौत विकिपीडिया पर इसलिए गुस्सा हुई क्योंकी उनके जन्मदिन और बैकग्राउंड की गलत जानकारी लिखी थी। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा, 'विकिपीडिया पर वामपंथियों का पूरी तरह से कब्जा है, मेरा जन्मदिन और मेरा बैकग्राउंड गलत लिखा है। हम इसे कितना भी सुधारने की कोशिश करें, यह फिर से गलत ही रहता है। वैसे भी कई रेडियो चैनल, फैन क्लब और मेरे शुभचिंतक 20 मार्च को ही जन्मदिन की बधाइयां भेजना शुरू कर देते हैं।'

बता दें कि कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में नजर आएंगी, जिसमें उनकी जोड़ी राघव लॉरेंस के साथ दिखेगी। ये हिट तमिल फिल्म 'चंद्रमुखी' का सीक्वल है। कंगना फिल्म 'इमरजेंसी' और इसके अलावा 'मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लेजेंड ऑफ दिद्दा में भी दिखेंगी।

Tags

Next Story