Begin typing your search above and press return to search.

Kangana Ranaut Wedding: क्या दुल्हन बनने जा रही है कंगना रनौत? शादी को लेकर एक्ट्रेस की मम्मी ने बताया पूरा प्लान...

Kangana Ranaut Wedding: क्या दुल्हन बनने जा रही है कंगना रनौत? शादी को लेकर एक्ट्रेस की मम्मी ने बताया पूरा प्लान...

Kangana Ranaut Wedding: क्या दुल्हन बनने जा रही है कंगना रनौत? शादी को लेकर एक्ट्रेस की मम्मी ने बताया पूरा प्लान...
X
By Gopal Rao

Kangana Ranaut Wedding: मुंबई। बॉलीवुड के कुछ सितारों की शादी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। कंगना रनौत की शादी को लेकर भी लगातार अलग-अलग अपडेट सुनने को मिलते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की मम्मी ने एक इंटरव्यू के दौरान शादी का पूरा प्लान बताया। साथ ही कंगना ने शेयर किया कि वो कैसे लड़के को अपने लाइफ पार्टनर के रूप में देखती हैं। बता दें कि कंगना ने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है और वो लगातार चर्चा में बनी हुइ हैं।

दरअसल, एक मीडिया इंटरव्यू में बातचीत के दौरान एक्ट्रेस कंगना की मम्मी ने बताया कि शादी के लिए उन्होंने चीजें तय कर ली हैं। उन्होंने बताया कि कंगना के प्रोफेशन के हिसाब से ही लड़के को ढूंढा जाएगा। वो कहती हैं कि कंगना की शादी जल्द ही करवाई जाएगी। कंगना से भी शादी के प्लान के बारे में पूछा गया। इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि वो जल्द ही खुद की फैमिली बसाना चाहती हैं। कंगना रनौत हमेशा खुलकर लाइफ जीना पसंद करती हैं और बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। उन्होंने साफ कहा कि वो लड़का चुनते वक्त हर एक बात का ध्यान रखेंगी। एक्ट्रेस ने कहा, 'लड़का फिल्म इंडस्ट्री का बिल्कुल नहीं होगा।' इसके पीछे का कारण बताते हुए कंगना कहती हैं उनकी फैमिली का लाइफस्टाइल बिल्कुल अलग है।

बता दें कि कंगना रनौत ने साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'गैंग्सटर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्ट्रेस अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स पर काम कर खुद को प्रूफ किया। बेशक कंगना ट्रोल भी होती हैं, मगर उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग नाम कमाया। एक्टिंग के बाद अब कंगना मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story