Begin typing your search above and press return to search.

Kangana Ranaut News: इस बॉलीवुड के मशहूर स्टार्स पर कंगना रनौत ने लगाया घिनौना आरोप, बोली- मना करने पर...

Kangana Ranaut News: इस बॉलीवुड के मशहूर स्टार्स पर कंगना रनौत ने लगाया घिनौना आरोप, बोली- मना करने पर...

Kangana Ranaut News: इस बॉलीवुड के मशहूर स्टार्स पर कंगना रनौत ने लगाया घिनौना आरोप, बोली- मना करने पर...
X
By Gopal Rao

Kangana Ranaut News: मुंबई। बॉलीवुड से राजनीति में एंट्री कर चुकीं अदाकारा कंगना रनौत लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिलहाल कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। इसी बीच कंगना रनौत ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। हाल ही में कंगना रनौत ने खुलासा किया है कि बॉलीवुड के सितारे उनके साथ कैसा व्यवहार करते हैं। कंगना रनौत ने दावा किया है कि बॉलीवुड में उनको जमकर टॉर्चर किया जा रहा है। ऐसा बोलकर कंगना रनौत ने एक बार फिर से खलबली मचा दी है। एक कार्यक्रम के दौरान कंगना रनौत ने बॉलीवुड में महिलाओं के साथ होने वाले व्यवहार के बारे में बात की है।

मीडिया खबर के अनुसार, कंगना रनौत ने कहा- 'आपको नहीं पता है कि बॉलीवुड वाले महिलाओं का शोषण कैसे करते हैं। ये लोग पहले किसी औरत को डिनर के बहाने घर पर बुलाते हैं। आप कोलकाता दुष्कर्म वाले मामले को अब भी भूल नहीं पाए होंगे। मुझे भी लोगों ने कई बार रेप की धमकियां दी हैं। हम सब जानते हैं कि समाज में महिलाओं को कितनी इज्जत दी जाती है। वर्कप्लेस पर औरतों के साथ क्या किया जाता है। कॉलेज के लड़के लड़कियों पर भद्दे कमेंट करते हैं। बॉलीवुड सितारे भी किसी से कम नहीं होते हैं।'

बॉलीवुड के बारे में बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा, 'ये लोग भी हमारे साथ ऐसे ही बर्ताव करते हैं। एक बार सरोज खान ने कहा था कि इंडस्ट्री वाले बलात्कार तो करते हैं लेकिन साथ ही साथ रोटी भी देते हैं। ये बात पूरी तरह से सच है। अगर आप उनकी बात नहीं मानोगे तो आपको धमकियां दी जाती हैं।' गौरतलब है कि कंगना रनौत इस समय अपनी फिल्म इमरजेंसी को प्रमोट कर रही हैं। बता दें कि फिल्म 'इमरजेंसी' को खुद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ही डायरेक्ट किया है। 'इमरजेंसी' से पहले कंगना रनौत फिल्म 'तेजस' में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत ने एक एयरफोर्स ऑफिसर के तौर पर नजर आई थीं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story