BJP के सपोर्ट में खुलकर आईं कंगना, ... बोलीं- उन्हें पराजित कौन करेगा जिनके रक्षक राम हैं, शेयर की योगी-मोदी की फोटो

मुंबई 10 फरवरी 2022 I उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को पश्चिमी यूपी की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। इस बीच कंगना रणौत ने खुलकर भाजपा की जीत का भरोसा दिलाया है। कंगना रणौत ने प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है- अंतिम विजय हमारी होगी निश्चित यह परिणाम है। उन्हें पराजित कौन करेगा जिनके रक्षक राम हैं। एक और पोस्ट में कंगना कहती हैं, मिशन शक्ति से हुई महिलाएं सुरक्षित, बेटियों को मिला, पढ़ने लिखने, आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बन घूमने की पूरी आजादी।
कंगना के इस पोस्ट कर तरह तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक कंगना खुलकर अपनी बात कहती नजर आती हैं। इस वजह से बॉलीवुड के साथ राजीतिक गलियारों में भी कंगना की खूब चर्चा होती है। कंगना कई बार भाजपा के समर्थन में भी ट्वीट करती रहती हैं।
पीड़ित, शोषित, दुःखित बान्धवों के हमको हैं कष्ट मिटाने,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 9, 2022
डटे हुए हैं राष्ट्रधर्म पर सीना ताने...
कदम निरंतर चलते जिनके,
श्रम जिनका अविराम है।
विजय सुनिश्चित होती उनकी,
घोषित यह परिणाम है॥ pic.twitter.com/GoOEjnfiwZ
Tags
- कंगना रनौत
- नरेंद्र मोदी
- योगी आदित्यनाथ
- कंगना रनौत योगी आदित्यनाथ
- नरेंद्र मोदी योगी आदित्यनाथ
- कंगना रनौत का भाजपा के समर्थन
- कंगना रनौत भाजपा के खुलकर सामने आईं
- Kangana Ranaut
- Narendra Modi
- Yogi Adityanath
- Kangana Ranaut Yogi Adityanath
- Narendra Modi Yogi Adityanath
- Kangana Ranaut's support to the BJP
- Kangana Ranaut came out in front of the BJP
-
Home
-
Menu

