Begin typing your search above and press return to search.

Kamaal R Khan Arrested: फायरिंग केस में एक्टर कमाल आर खान हुए गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला...

Kamaal R Khan Arrested: बॉलीवुड के एक्टर कमाल आर खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि फायरिंग केस के मामले में मुंबई पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार किया है। नीचें पढ़िए पूरी खबर...

Kamaal R Khan Arrested: फायरिंग केस में एक्टर कमाल आर खान हुए गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला...
X
By Gopal Rao

Kamaal R Khan Arrested: मुंबई। बॉलीवुड के एक्टर-प्रोड्यूसर कमाल आर खान अक्सर अपने विवादित बयानों के चक्कर और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन अब कोई विवादित बयान या कोई पोस्ट को लेकर नहीं, एक फायरिंग केस से जुड़ा मामला सामने आया है, जिसमें एक्टर कमाल आर खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और एक्टर को कोर्ट में पेश भी किया जाएगा। नीचें पढ़िए क्या है पूरा मामला।

जानकारी के मुताबिक, 18 जनवरी 2026 को कमाल आर खान ने मुंबई में एक रिहायशी बिल्डिंग पर चार गोलियां दागी थीं। इसके बाद उन्हें शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। कमाल आर खान ने पुलिस बयान दिया और कबूल किया कि वह अपनी लाइसेंसी बंदूक को साफ कर रहे थे और कुछ नहीं। एक्टर ने कहा कि फंक्शनैलिटी चेक करने के चक्कर में उन्होंने गोलियां चलाईं थी। उन्होंने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उनका इरादा किसी को परेशान करने या चोट पहुंचाने का नहीं था। एक्टर बस अपनी बंदूक साफ कर रहे थे।

बता दें कि कमाल आर खान ने कहा कि वह अपनी बंदूक की फंक्शनिंग चेक कर रहे थे। उन्होंने अपने घर के सामने एक बड़े मैंग्रोव जंगल में गोली चलाई थी। उन्हें लगा था कि गोली मैंग्रोव के जंगल में गु हो जाएंगी। हालांकि, हवा की वजह से गोली थोड़ी और आगे चली गई और ओशिवारा में एक बिल्डिंग में लग गई। जब गोलियां चलाई गई थीं, उस वक्त पुलिस को एक्टर के खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिला था। वहीं जिस बिल्डिंग में गोलियां लगीं, वहां एक फ्लैट एक राइटर डायरेक्टर और एक मॉडल के हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वहां से दो गोलियां मिली हैं। बाद में फोरेंसिक टीम की मदद से पुलिल को पता लगा कि कमाल आर खान के बंगले से चलाई गई होंगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story