Begin typing your search above and press return to search.

Kajal Raghwani Hot Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सिनेमा की हॉट अदाकारा काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना हुआ वायरल

Kajal Raghwani Hot Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सिनेमा की चुलबुली और बेहद हसीन एक्ट्रेस काजल राघवानी के हुस्न को देखकर किसी का भी दिल मोम हो जाए। वहीं मस्तमौले खेसारी लाल यादव के साथ उनकी जोड़ी पर्दे पर हमेशा धमाल मचाती है।

Kajal Raghwani Hot Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सिनेमा की हॉट अदाकारा काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना हुआ वायरल
X
By Ragib Asim

Kajal Raghwani Hot Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सिनेमा की चुलबुली और बेहद हसीन एक्ट्रेस काजल राघवानी के हुस्न को देखकर किसी का भी दिल मोम हो जाए। वहीं मस्तमौले खेसारी लाल यादव के साथ उनकी जोड़ी पर्दे पर हमेशा धमाल मचाती है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने हर बार खूब सराहा है, चाहे बात एक्टिंग की हो या डांस की। साल 2019 में आई भोजपुरी फिल्म 'बागी- एक योद्धा' में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की अदाकारी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

भोजपुरी फिल्म 'बागी- एक योद्धा' का रोमांटिक और डांस नंबर 'मेरे सिवा तुझे कोई देखे तो फूट जाए आंख' बेहद जबरदस्त है। मधुकर आनंद के संगीत से सजे इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने को यूट्यूब पर 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' चैनल पर 2020 में रिलीज किया गया था और तब से अब तक इसे 19.6 मिलियन बार देखा जा चुका है।


काजल राघवानी और खेसारी का रोमांटिक डांस

गाने में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव पार्क में नजर आते हैं, जहां खेसारी काजल के हुस्न की तारीफ करते हैं। वह काजल की अदा, उनकी आंखें, और उनके ढलते आंचल को देखकर दीवाने हो जाते हैं। खेसारी, काजल को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी से तुलना करते हुए कहते हैं कि अगर उनके सिवा कोई भी काजल को देखेगा तो उसकी आंखें फूट जाएंगी।

गीत के बोल और फिल्म का निर्देशन

इस मजेदार गीत के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। शेखर शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'बागी - एक योद्धा' में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के अलावा रितु सिंह, प्रकाश जैस, माया यादव, विनोद मिश्रा, और अयाज खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की यह जोड़ी दर्शकों के दिलों पर राज करती है और उनके हर गाने और फिल्म को लोग बेहद पसंद करते हैं। 'बागी- एक योद्धा' और इसके गाने 'मेरे सिवा तुझे कोई देखे तो फूट जाए आंख' ने भी इस परंपरा को कायम रखा है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story