Kailash Kher: कैलाश खेर पर हमला, कार्यक्रम के दौरान दो युवकों ने फेंककर मारी बोतल...

Kailash Kher: कैलाश खेर पर हमला, कार्यक्रम के दौरान दो युवकों ने फेंककर मारी बोतल...
X

कैलाश खेर 

मुंबई I बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर अपने सुरो के लिए जाने जाते हैं। उनकी आवाज का जादू देशभर के लोगों के दिलों में उनके लिए प्यार पैदा करता है। अक्सर अपनी आवाज और बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले कैलाश खेर आज किसी और कारण से चर्चाओं में आ गए हैं। कर्नाटक में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान कैलाश खेर पर हमला किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कैलाश खेर हम्पी उत्सव में अपनी गायकी का जादू बिखेर रहे थे। लेकिन दो लड़के कन्नड़ गाने की मांग करने लगे। गाने की मांग करते हुए उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म कर रहे कैलाश खेर पर पानी की बोतल फेंक दी। ये हादसा रविवार को हुआ। बोतल फेंकने के आरोप में दोनों आरोपियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। तीन दिन का हम्पी उत्सव 27 जनवरी को शुरू हुआ था और 29 जनवरी तक चला। शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई द्वारा उत्सव का उद्घाटन किया गया था। कई बॉलीवुड और कन्नड़ सिंगर्स ने इवेंट में परफॉर्म किया। इसमें वर्ल्ड हेरिटेज साइट की महिमा दिखाने के लिए एक साउंड और लाइट शो भी शामिल था। इवेंट में कन्नड़ प्लेबेक सिंगर अर्जुन, विजय प्रकाश, रघु दीक्षित और अनन्या भात ने परफॉर्म किया। वहीं, बॉलीवुड से अरमान मलिक और कैलाश खेर शामिल हुए। यहां देखिए वीडियो...

Tags

Next Story