Jonathan Majors Arrested: फेमस एक्टर जोनाथन मेजर्स हुए गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड ने लगाया गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला...

Jonathan Majors
Jonathan Majors Arrested: मुंबई I हॉलीवुड के फेमस एक्टर जोनाथन मेजर्स को मुश्किल में फंस गए हैं। उन्हें शनिवार को न्यू यॉर्क में गला घोंटने, मारपीट और उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि अभिनेता को एक घरेलू विवाद के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है की 30 वर्षीय महिला का कथित रूप से गला घोंटने की कोशिश की हैं।
दरअसल, 25 मार्च की सुबह पुलिस को 911 पर कॉल आया, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। इसके बाद जोनाथन मेजर्स को चेल्सी में वेस्ट 22वीं स्ट्रीट और 8वीं एवेन्यू के पास शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे गिरफ्तार किया गया। जोनाथन मेजर्स और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच इसलिए लड़ाई हुई थी, क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड ने जोनाथन को किसी और लड़की को टेक्स्ट करते हुए देख लिया था। इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड ने उनका फोन देखने का फैसला किया। इसकी वजह से जोनाथन को गुस्सा आ गया और फिर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।
मीडिया खबर के अनुसार, पीड़ित महिला जोनाथन मेजर्स की गर्लफ्रेंड है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है कि ब्रुकलिन में एक बार से जब दोनों साथ में घर वापस लौट रहे थे तब टैक्सी में उनकी जोनाथन से बहस हो गई। इसी बहस के बीच जोनाथन ने उनसे मारपीट की, जिससे महिला के सिर और पीठ के अलावा कान के पीछे और चेहरे पर चोटें आई हैं। वहीं पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ मारपीट की गई थी। महिला के सिर, गर्दन और कान के पीछे चोट लगी है, चेहरे पर भी काफी निशान आए हैं। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता को एरिया हॉस्पिटल में एडमिट कराया।
