Jiya Shankar Oops Moment: ऊप्स मोमेंट का शिकार हुईं जिया शंकर, पोज देने के चक्कर में कैमरे के आगे सरकी ड्रेस, लोगों बोले- अरे बाप रे!...

Jiya Shankar Oops Moment : मुंबई। टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस जिया शंकर बिग बॉस से निकलकर अपनी अलग ही पहचान बनाई है। आजकल एक्ट्रेस सोशल मीडिया में सुर्खियां खूब बटोरीं रही है। इसी बीच जिया शंकर का एक लेटेस्ट वीडियो चर्चा में बना हुआ हैं। जिसमें वह Oops Moment का शिकार हुईं है।
दरअसल, हुआ यूं कि जिया शंकर जब पैपराजी को पोज दे रही थीं, तभी उनकी स्ट्रैप कंधे से फिसल गई और पैपराजी ने रिएक्ट किया, "अरे बाप रे।" वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार होने पर अच्छे-अच्छों की हवाइयां उड़ जाती हैं, लेकिन जिया ने इसे बहुत ग्रेसफुली संभाला। उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "ऐसा कुछ नहीं हुआ है।" जिया शंकर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और अभिनेत्री का कॉन्फिडेंस फैंस को भा गया है। एक यूजर ने कहा, 'उन्होंने बहुत अच्छी तरह से संभाला।' एक यूजर ने लिखा, 'उन्होंने बहुत अच्छे से हैंडल किया।' एक ने अभिनेत्री की तारीफ में कहा, 'वह बहुत गॉर्जियस लग रही हैं।' एक और ने कमेंट किया, 'आप बहुत हंबल हैं जिया मैम।' इसी तरह लोगों को जिया का जेस्चर पसंद आ रहा है। देखिए वीडियो...
सलमान खान के शो में जिया शंकर ने कई वजहों से सुर्खियां बटोरीं। फलक नाज और अविनाश सचदेव के साथ उनकी दोस्ती ने ध्यान खींचा तो वहीं अभिषेक मल्हान के साथ उनकी नजदीकियों ने चर्चा बटोरी। शो में आने के बाद जिया ने अभिषेक के साथ म्यूजिक वीडियो 'जुदाइयां' की, जो काफी पसंद किया गया। वह शो की ट्रॉफी तो नहीं जीतीं, लेकिन लाखों के दिल में जगह जरूर बना ली। जिया शंकर 'बिग बॉस' से पहले 'पिशाचिनी', 'मेरी हानिकारक बीवी' और 'काटेलाल एंड संस' जैसे सीरियल्स में काम किया है। वह रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के साथ मराठी फिल्म 'वेद' में भी नजर आ चुकी हैं।
