Begin typing your search above and press return to search.

Jhanvi Kapoor Engagement: जाह्नवी कपूर ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई?, VIDEO आया सामने...देखिए

Jhanvi Kapoor Engagement: जाह्नवी कपूर ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई?, VIDEO आया सामने...देखिए
X
By Gopal Rao

Jhanvi Kapoor Engagement : मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर चर्चा में रहती हैं। जाह्नवी कपूर कभी उनकी फिल्मों की वजह से खबरों में रहती हैं तो कभी उनके फोटोज-वीडियोज वायरल होते हैं। जाह्नवी कपूर की लव लाइफ भी कई बार सुर्खियों में रही है और इस बार बात एक कदम और आगे बढ़ गई। जाह्नवी कपूर के बारे में कहा जा रहा है कि गुपचुप तरीके से उन्होंने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग सगाई कर ली है।

मीडिया खबर के मुताबिक, जाह्नव कपूर तिरुपति मंदिर के दर्शन के पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस संग उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी मौजूद थे। जाह्नवी कपूर ने पर्पल और सिल्वर कलर की साड़ी पहनी हुई थी और इसके साथ ही उन्होंने पर्ल इयर रिंग्स कैरी किए थे। वहीं जाह्नवी कपूर ने इस दौरान रिंग फिंगर में डायमंड रिंग पहनी थी। वहीं शिखर पहाड़िया, ट्रेडिशनल व्हाइट वेष्टि और अंगवस्त्र में दिखाई दिए। यहां देखिए ये वीडियो...

क्या है इस वीडियो की सच्चाई:- जाह्नवी और शिखर के फोटोज वीडियो कुछ ही वक्त में वायरल हुए और कहा जाने लगा कि उन्होंने सगाई कर ली है। जाह्नवी की डायमंड रिंग के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने यही अंदाजा लगाया। हालांकि ये सब फेक न्यूज है। 'सियासत.कॉम' ने एक सूत्र के हवाले से इन सब को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है। याद दिला दें कि इससे पहले भी शिखर संग जाह्नवी कपूर कई बार नजर आ चुकी हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story