Begin typing your search above and press return to search.

Jhanak Today Episode: झनक और अनिरुद्ध क्या अब होगे एक, शो में आया कहानी को पलटने वाला महा ट्विस्ट...

Jhanak 19 September 2024 Episode: हिंदी टीवी शो का मोस्ट पॉपुलर सीरियल ”झनक” में गुरुवार 19 सितंबर 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। तो आइए आपको शो की कहानी बताते हैं...

Jhanak Today Episode: झनक और अनिरुद्ध क्या अब होगे एक, शो में आया कहानी को पलटने वाला महा ट्विस्ट...
X
By Gopal Rao

Jhanak 19 September 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल झनक में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, झनक की तबीयत बिगड़ने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आदित्य कपूर झनक का सपोर्ट बनकर खड़ा है। अस्पताल में झनक को पता चलता है कि वो प्रेग्नेंट नहीं है, बल्कि उसके पेट में एक ट्यूमर है। झनक की सर्जरी होनी है। झनक आदित्य से कहती है कि वो अनिरुद्ध को खबर कर दे कि उसकी तबीयत खराब है। आदित्य अनिरुद्ध को कॉल करता है। उसे पूरी बात बताता है। आदित्य का जब कॉल आता है तब अनिरुद्ध के साथ अर्शी मौजूद होती है। तो आइए जानते है कि एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

सीरियल में, अनिरुद्ध अर्शी को बताएगा कि झनक प्रेग्नेंट नहीं है। उसकी पेट में ट्यूमर है। अनिरुद्ध की बात सुनकर अर्शी उससे कहेगी कि उसका इस बात से कोई लेनादेना नहीं है। तब अनिरुद्ध अर्शी से कहेगा कि झनक बीमार है, वो मुंबई जाएगा। अर्शी उसे धमकी देगी कि अगर वो मुंबई गया तो उन दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। अनिरुद्ध अर्शी की बात सुनने के बाद भी कहेगी कि वो मुंबई जाएगा ही। अगर वो चाहे तो वो उसके साथ चल सकती है।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, इधर अर्शी रोते हुए अपनी मां को फोन करेगी। वो उन्हें पूरी बात बताएगी। इसके बाद, सृष्टि मुंबई में गुरुजी को फोन करके कहेगी कि वो ये पता करें कि झनक किस अस्पताल में भर्ती है। झनक से मिलने के लिए अनिरुद्ध मुंबई पहुंच जाएगा। झनक की तबीयत को लेकर अनिरुद्ध काफी परेशान है। वो मंदिर जाने के लिए जल्दबाजी करेगी। वहीं, सोचेगा कि मंदिर पर चढ़े फूल लगाने से झनक ठीक हो जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या झनक से मिलने के बाद अनिरुद्ध करेगा प्यार का इजहार? क्या अर्शी अनिरुद्ध संग खत्म कर देगी रिश्ता?

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story