Begin typing your search above and press return to search.

Jhanak Today Episode: बिपाशा की लगी जबरदस्त क्लास, अर्शी का झनक पर फूटा तगड़ा गुस्सा...

Jhanak 15 February 2025 Episode: हिंदी टीवी शो का मोस्ट पॉपुलर सीरियल ”झनक” में शनिवार 15 फरवरी 2025 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। तो आइए आपको शो की कहानी बताते हैं...

Jhanak Today Episode: बिपाशा की लगी जबरदस्त क्लास, अर्शी का झनक पर फूटा तगड़ा गुस्सा...
X
By Gopal Rao

Jhanak 15 February 2025 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल झनक में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, झनक कहती है कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह विहान से कुछ भी नहीं छिपा रही है। अर्शी वहां आती है और सेजल कहती है कि आज सच्चाई सामने आ जाएगी। वह अर्शी से पूछती है कि क्या हुआ। तो आइए जानते है कि एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

सीरियल में, छोटॉन झनक को पुलिस स्टेशन से वापस घर लेकर आएगा। झनक जैसे ही बोस परिवार में पहुंचेगी, हर कोई हैरान रह जाएगा। अर्शी झनक को देखकर बुरी तरह नाराज हो जाएगी। वो झनक को भला-बुरा कहेगी। झनक भी अर्शी को बराबर जवाब देगी। अर्शी के खिलाफ जाकर अनिरुद्ध झनक का साथ देने के लिए तैयार हो जाएगा। बिपाशा और बाकी घरवालों को जैसे ही पता चलेगा कि झनक रेड लाइट एरिया से बचकर आई है। वो लोगों के सवालों के घेरे में आ जाएगी। बिपाशा जैसे ही झनक पर सवाल उठाना शुरू करेगी, बिपाशा की सास उससे कहेगी कि अगर अब दोबारा उसने ऐसा कहा तो उनका हाथ उठ जाएगा। बिपाशा ये सुनकर हैरान रह जाएगी।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनिरुद्ध की दादी भी अपना आपा खो देंगी। वो कहेंगी कि ये लड़की यहां नहीं रह सकती। छोटॉन उनसे कहेंगे कि अगर वो झनक को इस घर में नहीं रहने देंगे तो वो भी ये घर छोड़कर हमेशा के लिए चले जाएंगे। हर कोई झनक के खिलाफ होगा। हालांकि, अर्शी की मां सृष्टि का दिल बदल चुका है। सृष्टि को जैसे ही झनक के बारे में पता चलेगा, वो उससे मिलने आएंगी। वो झनक से मिलकर उससे माफी मांगेगी। वो झनक से कहेंगी कि कुछ दिन वो उनके साथ रुके। सृष्टि का ये बदलाव देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा।


Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story