Jhanak Today Episode: अपनी मां की बोलती बंद करेगा विहान, झनक का धड़केगा जोर-जोर से दिल...
Jhanak 11 January 2025 Episode: हिंदी टीवी शो का मोस्ट पॉपुलर सीरियल ”झनक” में शनिवार 11 जनवरी 2025 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। तो आइए आपको शो की कहानी बताते हैं...
Jhanak 11 January 2025 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल झनक में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, विहान को जब अनिरुद्ध और झनक के बारे में बता चलेगा तो वो और भी ज्यादा साइकोटिक लवर बनेगा। झनक के सामने जल्द ही विहान का सच सामने आएगा। तो आइए जानते है कि एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...
सीरियल में, झनक बखूबी अपनी नई बहू की जिम्मेदारी निभा रही है। उसने घर में आए मेहमानों और पंडितों के लिए खाना बनाया है। विहान की मां को लग रहा है कि झनक अच्छा खाना नहीं बना पाएगी, लेकिन जैसे ही पंडित जी झनक के हाथ का खाना खाते हैं। वो उसकी तारीफ करते नहीं सुनते। झनक की तारीफ सुनते ही विहान की मां को झटका लगेगा। पूरा घर झनक की तारीफ कर रहा होगा और विहान की मां चुप्पी साधे खड़ी रहेंगी। इधर अनिरुद्ध को लगातार झनक की चिंता सता रही है। वो आदित्य से लगातार झनक के बारे में पूछताछ कर रहा है। वहीं, विहान का फोन आने के बाद वो सोचता है कि वो विहान से मिलने के बहाने उसके घर से महाराष्ट्र जा सकता है जहां वो झनक के बारे में पता कर सकेगा।
आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनिरुद्ध विहान के घर जाने का प्लान बनाएगा। वो अर्शी से भी बात कर लेगा। अर्शी का जवाब जानने के बाद वो उससे कहेगा कि अगर वो नहीं चाहती तो वो नहीं जाएगा। अर्शी कहेगी कि अब वो उसे किसी भी चीज के लिए उसे नहीं रोकेगी। अनिरुद्ध उससे कहेगा कि वो तीन-चार दिनों में वापस आ जाएगा। अर्शी अनिरुद्ध से पूछेगी कि वो वहां से मुंबई जाएगा। अर्शी का सवाल सुनने के बाद अनिरुद्ध हैरान रह जाएगा। विहान के घर पहुंचने के बाद झनक और अनिरुद्ध की मुलाकात होगी। हालांकि, झनक जब अनिरुद्ध से मिलेगी तो अपने चेहरे पर घूंघट रखकर मिलेगी। अनिरुद्ध को देखते ही झनक को झटका लगेगा। अनिरुद्ध झनक का चेहरा तो नहीं देख पाएगा, लेकिन उसे झनक के आसपास होने का एहसास होगा।