Begin typing your search above and press return to search.

Jhalak Dikhhla Jaa Season 10: आज से शुरू हो रहा झलक दिखला जा सीजन 10, इन सितारों के बीच होगी डांस की टक्कर... जानिए कौन-कौन है शामिल और कब-कहां देख

Jhalak Dikhhla Jaa Season 10: आज से शुरू हो रहा झलक दिखला जा सीजन 10, इन सितारों के बीच होगी डांस की टक्कर... जानिए कौन-कौन है शामिल और कब-कहां देख
X
By NPG News

मुंबई I टीवी का डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा आज यानी कि 3 सितंबर से शुरु होने जा रहा है. डांस विद स्टार्स से प्रभावित यह शो लगभग 5 साल के बाद टीवी पर वापिस लौट रहा है। माधुरी दीक्षित, करण जौहर और नोरा फतेही इस शो को जज करने वाले हैं. आइये जानते हैं कि शो में कौन-कौन से सेलेब्स अपने डांस का हुनर दिखाने आ रहे हैं. इसके अलावा इसे कब और कहां देखा जा सकता है.

'झलक दिखला जा 10' टेलीविजन का पॉपुलर रियलिटी शो है, जो 3 सितंबर यानी आज से शुरू होने जा रहा है. प्रोमो देखने के बाद फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि शो पर टीवी के दिग्गज कलाकार साथ दिखाई देने वाले हैं. शो के होस्ट मनीष पॉल हैं, जो अपने मजेदार अंदाज से दर्शकों को शो पर एंटरटेन करते नजर आयेंगे. 'झलक दिखला जा 10' में टेलीविजन इंडस्ट्री के कई पॉपुलर स्टार्स एक साथ दिखने वाले हैं. इस बार निया शर्मा, रुबीना दिलैक, गशमीर महाजनी, शिल्पा शिंदे, अली असगर, फैजल शेख, नीति टेलर, धीरज धूपर, पारस कलनावत, सेलिब्रिटी शेफ जोरावर कालरा और अमृता खानविलकर जैसे कलाकार अपने डांस से गदर काटने को तैयार हैं. जैसे कि आपको पता चल चुका है कि शो आज से शुरू हो रहा है. इसे आप हर शनिवार-रविवार 8 बजे कलर्स चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा ये Voot ऐप और जियो टीवी पर भी देखा जा सकेगा. देखिए वीडियो...

Next Story