Jaya Prada News: क्यों एक्ट्रेस जया प्रदा को पुलिस कर रही तलाश, कोर्ट ने भी दिए गिरफ्तार करने का आदेश, जानिए पूरा माजरा...

Jaya Prada News: क्यों एक्ट्रेस जया प्रदा को पुलिस कर रही तलाश, कोर्ट ने भी दिए गिरफ्तार करने का आदेश, जानिए पूरा माजरा...
X

Jaya Prada News: मुंबई। बॉलीवुड फिल्म स्टार जयाप्रदा को रामपुर पुलिस लंबे समय से तलाश रही है। रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अभिनेत्री के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह 7वीं बार है। जब पुलिस ने एक्ट्रेस के खिलाफ वारंट जारी किया है। पुलिस उनकी तलाश प्रदेश के अलावा भी अन्य इलाकों में भी की जा चुकी है। लेकिन अब तक पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है।

जानकारी के मुताबिक रामपुर की एमपी/एमएलए ने पुलिस अधीक्षक को अभिनेत्री से नेता बनी जया प्रदा को गिरफ्तार कर 27 फरवरी को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक को विशेष टीम गठित कर पूर्व सांसद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि पूर्व सांसद के खिलाफ सातवीं बार गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी वह सोमवार को सुनवाई के लिए कोर्ट नहीं पहुंचीं। पूर्व सांसद जया प्रदा आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े दो मामलों में 'फरार' हैं।



Tags

Next Story