Begin typing your search above and press return to search.

Jawan OTT Release: शाहरुख खान की जवान इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, इतने सौ करोड़ रुपये में बिके फिल्म के OTT राइट्स

Jawani OTT Release: शाहरुख खान की 'जवान' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। ये इंतजार खत्म हो चुका है और फिल्म ने आज (7 सितंबर) सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटा दिया है। 'जवान' का खुमार किंग खान के प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

Jawani OTT Release: शाहरुख खान की जवान इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, इतने सौ करोड़ रुपये में बिके फिल्म के OTT राइट्स
X
By Ragib Asim

Jawani OTT Release: शाहरुख खान की 'जवान' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। ये इंतजार खत्म हो चुका है और फिल्म ने आज (7 सितंबर) सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटा दिया है। 'जवान' का खुमार किंग खान के प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ताजा जानकारी यह है कि फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। 'जवान' रिलीज के 2 महीने बाद यानी नवंबर के अंत तक OTT पर दस्तक देगी।

250 करोड़ रुपये में बिके फिल्म के OTT राइट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'जवान' के सैटेलाइट राइट्स 250 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं, जिसमें इसके डिजिटल राइट्स, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स शामिल हैं। फिल्म को भारत में लगभग 5,500 स्क्रीन में रिलीज किया गया है।

सैकनिल्क के मुताबिक, भारत में 'जवान' पहले दिन पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 70 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है तो वहीं दुनियाभर में फिल्म के 100 करोड़ रुपये से अधिक बटोरने की उम्मीद है।

फिल्म में ये कलाकार भी आए नजर

फिल्म 'जवान' में शाहरुख की जोड़ी पहली बार दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा के साथ बनी है। इसका निर्देशन एटली कुमार ने किया है और फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। गौरी खान फिल्म की निर्माता हैं। इसमें सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो है। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज हुई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story