Begin typing your search above and press return to search.

Jawan Full Movie Leaked Online: शाहरुख को लगा तगड़ा झटका, HD में 'जवान' हुई लीक, यूजर्स यहां से कर रहे डाउनलोड

Jawan Full Movie Leaked Online: Shahrukh got a big shock, 'Jawan' leaked in HD, users are downloading from here

Jawan Full Movie Leaked Online: शाहरुख को लगा तगड़ा झटका, HD में जवान हुई लीक, यूजर्स यहां से कर रहे डाउनलोड
X
By Ragib Asim

Jawan Full Movie Leaked Online: शाहरुख खान की 'जवान' का दर्शक पिछले लंबे वक्त से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद 'जवान' ने आज (7 सितंबर) सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म को समीक्षकों के अलावा दर्शकों की ओर से भी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है, लेकिन अब जो खबर आ रही है उससे निर्माताओं को बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, 'जवान' रिलीज के तुरंत बाद ऑनलाइन लीक हो गई है।

फ्री में डाउनलोड कर रहे लोग

रिपोर्ट के मुताबिक, 'जवान' तमिल रॉकर्स, मूवी रूल्ज, फिल्मी जिला और अन्य टॉरेंट वेबसाइट पर उपलब्ध है। इन साइटों से लोग इस फिल्म को मुफ्त में डाउनलोड कर रहे हैं। इसके अलावा G-20 शिखर सम्मेलन के चलते 9 और 10 को दिल्ली में कुछ सिनेमाघरों को बंद किया गया है, जिसमें PVR के 4 थिएटर (PVR प्लाजा, रिवोली, ओडियन, ECX) शामिल हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका सीधा असर 'जवान' की कमाई पर पड़ सकता है।

फिल्म 'जवान' में शाहरुख की जोड़ी पहली बार साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा के साथ बनी है, जिसे देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शक की भीड़ उमड़ रही है। इसमें सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो है। 'जवान' का निर्देशन एटली कुमार ने किया है तो वहीं गौरी खान फिल्म की निर्माता हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज हुई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story