Begin typing your search above and press return to search.

Jawan Box Office Collection Day 1: ‘जवान’ ने पहले ही दिन तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये

Jawan Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान की 'जवान' आज (7 सितंबर) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

Jawan Box Office Collection Day 1: ‘जवान’ ने पहले ही दिन तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये
X
By Ragib Asim

Jawan Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान की 'जवान' आज (7 सितंबर) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर किंग खान के प्रशंसकों के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। 'जवान' को समीक्षकों और दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही है। अब खबर है कि 'जवान' अपनी रिलीज के पहले दिन टिकट खिड़की पर सभी भाषाओं में 70 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है।

दुनियाभर में कमा सकती है इतने करोड़ रुपये

sacnilk.com के मुताबिक, 'जवान' पहले दिन दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर सकती है तो वहीं पहले सप्ताह में फिल्म की दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये बटोरने की उम्मीद है। हालांकि, 'जवान' ऑनलाइन लीक हो गई है। ऐसे में इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर थोड़ा-बहुत असर पड़ सकता है। फिल्म तमिल रॉकर्स, मूवी रूल्ज, फिल्मी जिला और अन्य टॉरेंट वेबसाइट पर उपलब्ध है। इन साइटों से लोग इस फिल्म को मुफ्त में डाउनलोड कर रहे हैं।

गौरी खान हैं फिल्म की निर्माता

फिल्म 'जवान' का निर्देशन एटली कुमार ने किया है, फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। गौरी खान फिल्म की निर्माता हैं। 'जवान' में शाहरुख की जोड़ी पहली बार साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा के साथ बनी है। इसमें सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो है। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज हुई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story